Monday, Sep 7 2026 | Time 15:01 Hrs(IST)
खेल


फिट इंडिया संडे ऑन साइक्लिंग में शुरुआती संदेशवाहकों, डाकियों को दी गई श्रृद्धांजलि

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) एक स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण के मिशन को जारी रखते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट के साथ साझेदारी में आज देश भर के 6000 स्थानों पर आयोजित ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 34वें संस्करण में शुरुआती संदेशवाहकों, डाकियों को श्रृद्धांजलि दी गई।
आज आयोजित इस 34वें संस्करण में दशकों से लोगों, स्थानों और कहानियों को जोड़ने वाले भारत के डाकियों, देश के मूल साइकिल चालकों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय डाक ने अपने 1.5 लाख से अधिक डाकघरों के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साइक्लिंग अभियान का आयोजन किया। लगभग 3000 नमो फिट इंडिया क्लबों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
अपनी खाकी वर्दी और साधारण साइकिलों के साथ, भारत के डाकिया फिटनेस, विश्वास और सामुदायिक सेवा के शाश्वत प्रतीक बन गए हैं। आज, राष्ट्र ने उनकी विरासत का सम्मान किया और उनके साथ साइकिल चलाई।
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में शौकिया साइकिल चालकों और भारतीय डाक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिल्ली कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंडर-16 दक्षिण एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरमान, अंश तोमर, शेखर राठी और कृष्णा सुनेरिया की चौकड़ी शामिल थी।
हरियाणा के रहने वाले और वर्तमान में राष्ट्रीय शिविर के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे शेखर राठी ने साइक्लिंग पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह युवाओं की अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन पहल है। मैंने पहली बार फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में भाग लिया और मुझे कहना होगा कि यह एक बेहतरीन आयोजन है जो एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है और सभी को साइकिल चलाकर फिट रहने के लिए प्रेरित करता है। ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्ति की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मैं सभी उम्र के लोगों से साइक्लिंग और फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में भाग लेने और एक स्वस्थ और फिट जीवन जीने का आग्रह करता हूं।”
इस समारोह में शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. ऐश्वर्या महाजन - प्रबंध न्यासी एवं अध्यक्ष, एम3एम फाउंडेशन और नरेंद्र कुमार - पर्वतारोही एवं फिट इंडिया एम्बेसडर शामिल थे।
उत्साही साइकिल चालकों ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का चक्कर लगाया और डॉ. शिखा गुप्ता द्वारा आयोजित रस्सी कूदने की गतिविधि के अलावा ज़ुम्बा, ध्यान और योग सत्रों का आनंद लिया।
राम/राज
वार्ता
More News

अल्काराज़ पांचवीं बार और सबालेंका लगातार छठे साल क्वार्टर फ़ाइनल में

07 Sep 2026 | 2:28 PM

न्यूयॉर्क, 07 सितंबर (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ ने 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अपने पाँचवें यूएस ओपन क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने रविवार को अमेरिकी टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से हराकर लगातार छठे साल अंतिम आठ में प्रवेश किया।.

see more..

मेरा लक्ष्य हमेशा सात मीटर रहा है: एंसी सोजन

07 Sep 2026 | 2:15 PM

नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) इस वर्ष भारतीय एथलेटिक्स के सबसे पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने वाली लंबी कूद एथलीट एंसी सोजन एडप्पिली ने कहा कि मेरा लक्ष्य हमेशा से सात मीटर का रहा है। इस भारतीय लंबी कूद एथलीट ने इस साल की शुरुआत में अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 साल पुराने 6.83 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, एंसी ने बताया कि रिकॉर्ड तोड़ना कभी उनका मुख्य लक्ष्य नहीं था।.

see more..

मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त किया गया

07 Sep 2026 | 1:48 PM

हरारे, 07 सितंबर (वार्ता) जिम्ब्बावे किकेट सोमवार को बताया कि कड़ी भर्ती प्रक्रिया के बाद मार्क कोल्स को महिला राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जो दोनों टीमों के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, उम्मीद है कि उसमें न्यूजीलैंड के कोल्स जिम्बाब्वे टीम के कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। कोल्स पहले पाकिस्तान और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं और स्कॉटलैंड की पुरुष टीम की भी मदद कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्रिकेट पापुआ न्यू गिनी में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर के तौर पर काम किया.

see more..

एन श्रीराम बालाजी की दूसरे राउंड में हार के साथ यूएस ओपन में भारत का सफर खत्म

07 Sep 2026 | 1:10 PM

न्यूयॉर्क, 07 सितंबर (वार्ता) यूएस ओपन 2026 टेनिस के पुरुष युगल में एन श्रीराम बालाजी की दूसरे राउंड में हार के साथ ही इस सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में भारत का सफर खत्म हो गया।.

see more..

नबी और शेफर्ड का शानदार प्रदर्शन, पैट्रियट्स को हराकर अमेजन वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

07 Sep 2026 | 12:42 PM

प्रोविडेंस, 07 सितंबर (वार्ता) मोहम्मद नबी (चार विकेट और नाबाद 25) और रोमारियो शेफर्ड (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सीपीएल 2026 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में उनकी कुल मिलाकर छठी जीत है। इसी के साथ वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है। अमेजन वॉरियर्स के लिए मोहम्मद नबी ऑल-राउंड स्टार रहे, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और शाई होप ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और अमेजन वॉरियर्स ने नौ गेंदें बाकी रहते हुए सा.

see more..