Saturday, Jun 13 2026 | Time 18:11 Hrs(IST)
खेल


उत्तराखंड-असम तथा तमिलनाडु-बिहार मुकाबले रहे ड्रॉ

काकीनाडा, 03 अगस्त (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन रविवार को डिवीजन ‘बी’ के खेले गये दोनों मुकाबले कड़ी स्पर्धा के बीच ड्रॉ रहे। पहला मैच उत्तराखंड बनाम असम तथा दूसरा मैच तमिलनाडु बनाम बिहार ड्रॉ रहा।
आज यहां दिन के पहले मैच में उत्तराखंड ने असम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। उत्तराखंड के लिए राईन कहकशा अली ने (25वें) और कप्तान सलोनी पिलखवाल ने (छठे) मिनट में गोल किए, जबकि असम के लिए सागरिका बर्मन ने (23वें) और अश्मिता तिग्गा ने (58वें) मिनट में गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया।
तमिलनाडु और बिहार के बीच खेला गया दिन का दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ रहा, जिसमें तमिलनाडु के लिए मुमंजा आर ने (14वें, 36वें) मिनट में गोल किए, जबकि बिहार के लिए कुमारी रिमझिम ने (41वें) और कुमारी संजना भारती ने (45वें) मिनट में एक-एक गोल किये।
राम/राज
वार्ता
More News

काउंटी में अपने डेब्यू पर सुथार ने लिए तीन विकेट

13 Jun 2026 | 5:46 PM

लंदन, 13 जून (वार्ता) भारतीय टीम के लिए अपने टेस्ट डेब्यू पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट में भी अपनी बेहतरीन लय को जारी रखते हुए वॉरिकशायर के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए यॉर्कशायर के ख़िलाफ़ 81 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।.

see more..

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी

13 Jun 2026 | 5:42 PM

धर्मशाला, 13 जून (वार्ता) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा बाधित पहले वनडे में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे

13 Jun 2026 | 5:12 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) दो बार की एशियाई खेलों की मेडलिस्ट पीवी सिंधु और 2022 एशियाई खेलों में पुरुषों के डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक होने वाले 20वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।.

see more..

लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि देश में खेल व्यवस्था को जमीनी स्तर से बदलना है : लिएंडर पेस

13 Jun 2026 | 4:59 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि देश में खेल व्यवस्था को जमीनी स्तर से बदलना है। .

see more..

मोरक्को के खिलाफ़ ब्राज़ील के विश्व कप के पहले मैच से नेमार बाहर

13 Jun 2026 | 3:53 PM

न्यू जर्सी (अमेरिका), 13 जून (वार्ता) ब्राज़ील के फ़ॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार अभी भी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, और हेड कोच कार्लो एंसेलोटी का कहना है कि वे कम से कम हैती के मैच तक उपलब्ध नहीं होंगे।.

see more..