Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:04 Hrs(IST)
खेल


पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली पर इंग्लैंड में दर्ज हुआ आपराधिक मामला

मैनचेस्टर, 08 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली पर ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है और जांच के नतीजे आने तक पीसीबी ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। हालांकि अपराध की प्रकृति के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के मुताबिक हैदर को फिलहाल हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन जीएमपी उनसे पूछताछ कर रही है।
पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें जांच के बारे में 'जानकारी' दी गई है, और यह घटना पाकिस्तान शाहीन के हालिया यूनाइटेड किंगडम दौरे के दौरान हुई थी, जो सोमवार को समाप्त हुआ था। पीसीबी ने पुष्टि की है कि वह हैदर को ''इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उसके अधिकारों की रक्षा के लिए'' कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है।
पीसीबी के बयान में कहा गया है, ''पीसीबी को ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस द्वारा क्रिकेटर हैदर अली से जुड़ी एक आपराधिक जांच के बारे में अवगत कराया गया है। यह जांच पाकिस्तान शाहीन के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है।''
''पीसीबी, यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा सम्मान करता है और जांच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को समझता है। पीसीबी ने हैदर अली को तत्काल प्रभाव से, चल रही जांच के परिणाम आने तक, अस्थायी निलंबन के तहत रखने का निर्णय लिया है। कानूनी कार्रवाई पूरी होने और सभी तथ्य विधिवत स्थापित होने के बाद, पीसीबी अपनी आचार संहिता के तहत, अगर आवश्यक हुआ तो उचित कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।''
हैदर ने पाकिस्तान के लिए दो वनडे और 35 टी 20 खेला है, और वह फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान शाहीन के अनुभवी खिलाड़ी में से एक थे। उन्होंने इस दौरे पर सभी 50 ओवर वाले मैच खेले थे, साथ ही दो तीन दिवसीय मैच में भी वह प्लेइंग-XI में शामिल थे।
राज
वार्ता
More News

नेमार मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच से बाहर

13 Jun 2026 | 3:43 PM

न्यू जर्सी, 13 जून (वार्ता) ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी पिंडली की चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ होने वाले फीफा विश्वकप 2026 के शुरुआती मैच में नहीं खेल पायेंगे। ब्राजील फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा वह कम से कम हैती के खिलाफ होने वाले मैच तक उपलब्ध नहीं होंगे।.

see more..

सेल्वा प्रभु ने जीता आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की ट्रिपल जंप का खिताब

13 Jun 2026 | 3:15 PM

ओरेगन (अमेरिका) 13 जून (वार्ता) भारत के सेल्वा प्रभु ने शनिवार को ओरेगन के यूजीन में हेवर्ड फील्ड पर आयोजित एनसीएए डिवीजन वन आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों का ट्रिपल जंप खिताब जीता।.

see more..

अजय रोहेरा के शतक से जबलपुर रॉयल लायंस ने मालवा स्टैलियंस को हराया

13 Jun 2026 | 2:47 PM

इंदौर,13 जून (वार्ता) शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के मैच में जबलपुर रॉयल लायंस ने मालवा स्टैलियंस को 54 रनों से हराया। लायंस की यह लगातार तीसरी जीत है।.

see more..

स्कॉटलैंड के कप्तान रॉबर्टसन ने कहा : हैती के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना है लक्ष्य

13 Jun 2026 | 2:32 PM

बोस्टन, 13 जून (वार्ता) स्कॉटलैंड के कप्तान एंड्रयू रॉबर्टसन ने कहा कि हैती के खिलाफ शुरुआती जीत बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इस ग्रुप में मोरक्को और पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील जैसी टीमें भी शामिल हैं।.

see more..

घाना के मिडफील्डर पार्टी को कनाडा का वीज़ा नहीं मिला

13 Jun 2026 | 2:19 PM

अकरा, 13 जून (वार्ता) खेल मंत्री कोफी इडी एडम्स ने शुक्रवार देर रात पुष्टि की कि घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए कनाडा में प्रवेश करने का वीज़ा देने से इनकार कर दिया गया है।.

see more..