Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:41 Hrs(IST)
खेल


भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-20 एशिया कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

यंगून, 10 अगस्त (वार्ता) भारतीय फुटबॉल टीम ने रविवार को एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर ग्रुप डी के अपने तीसरे और अंतिम मैच में मेजबान म्यांमार को 1-0 से हराकर एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यंगून के थुवुन्ना स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की पूजा ने 27वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागकर अपनी टीम जीत सुनिश्चित की, जिससे भारत ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया और थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 टूर्नामेंट में जगह बना ली।
भारत ने आखिरी बार जूनियर एएफसी महिला एशिया कप में 2006 में खेला था, जब यह अंडर-19 आयु वर्ग के लिए था। यह दो दशक के बाद भारतीय अंडर -20 टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने पिछले महीने एएफसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया था।

राम/राज
वार्ता
More News

सेरूंडोलो ने बडा उलटफेर करते हुए टेलर फ्रिट्स को हराकर यूएस ओपन से किया बाहर

06 Sep 2026 | 3:22 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरूंडोलो ने बड़ा उलटफेर करते हुए नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराकर यूएस ओपन 2026 से बाहर कर दिया है। इस जीत के साथ ही सेरूंडोलो ने पहली बार यूएस ओपन के अंतिम-16 में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार को खेले गये मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने यूएस ओपन में दो सेट की बढ़त गंवा दी और उन्हें तीसरे दौर में 24वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा।.

see more..

मांडविया और हर्ष संघवी ने सूरत में 'संडेज़ ऑन साइकिल' की अगुवाई की

06 Sep 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली/ सूरत 06 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण की अगुवाई करते हुए आज प्रतिभागियों के साथ नशा-मुक्ति की शपथ ली तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त भारत बनाने के सामूहिक संकल्प को दोहराया।.

see more..

यूएस ओपन: इवा जोविक ने एलेक्स एला को हराया, अगले दौर में गाॅफ से होगी टक्कर

06 Sep 2026 | 2:24 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) यूएस ओपन में फिलीपींस की एलेक्स एला का सफर खत्म करने में अमेरिका की इवा जोविक को तीन घंटे से अधिक का समय लगा। अब उनका मुकाबला हमवतन कोको गॉफ से होगा, जहां क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने का मौका दांव पर होगा। आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात को टेनिस के दो उभरते युवा सितारों के बीच तीन घंटे तक चले तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में जोविक ने एला को 7-5, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी।.

see more..

अभिषेक और शुभमन की ब्लॉकबस्टर टक्कर के लिए मंच तैयार, अमृतसर सूरमाज का सामना फाजिल्का फाल्कंस से

06 Sep 2026 | 2:06 PM

मोहाली, 06 सितंबर (वार्ता) शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में सोमवार को यहां के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में भारतीय सितारे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने-सामने होंगे, जब अमृतसर सूरमाज का मुकाबला फाजिल्का फाल्कंस से होगा। जीत की राह पर वापसी के इरादे से उतर रही सूरमाज के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।.

see more..

नारायण और पूरन ने टीकेआर की सीपीएल 2026 की उम्मीदें जिंदा रखीं

06 Sep 2026 | 2:01 PM

केंसिंग्टन, 06 सितंबर (वार्ता) निकोलस पूरन (59) रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद सुनील नारायण (चार विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) ने कम स्कोर वाले मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 35 रन से हराकर क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। निकोलस पूरन के 59 रनों की बदौलत टीकेआर ने छह विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद स्पिनर सुनील नारायण और जेड गूली ने शानदार गेंदबाजी की और मिलकर सात विकेट लिए, जिससे ट्राइडेंट्स की टीम 112 रनों पर ही सिमट गई। ट्राइडेंट्स के पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद, नारायण के जल्दी (दो) रन पर आउट होने के बाद कॉलिन मुन.

see more..