Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:17 Hrs(IST)
खेल


एशिया कप: जापान ने चीनी ताइपे को हराया

राजगीर, 03 सितंबर (वार्ता) जापान की हॉकी टीम ने बुधवार को हीरो एशिया कप 2025 में पांचवे से आठवें स्थान के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को हरा दिया।
आज यहां बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के मुकाबले में जापान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 2-0 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही जापान ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर में र्योसूके शिनोहारा के किये गये दो गोलों की बदौलत से बढ़त बनाई और इसके बाद जापान की रक्षापंक्ति और गोलकीपर कुरोदा किशो ने अगले तीनों क्वार्टर में चीनी ताइपे को कोई गोल नहीं करने दिया।
जापान की टीम अब पांचवें और छठे स्थान के लिए सात सितंबर को होने वाले मुकाबले में चार सितंबर के मैच बंगलादेश बनाम कजाकिस्तान की विजेता टीम से खेलेगी। चीन ताइपे अब सातवें और आठवें स्थान के लिए चार सितंबर के मैच की हारी हुई टीम से खेलेगा। सातवें और आठवें स्थान के लिए मुकाबला छह सितंबर को खेला जायेगा।
राम/राज
वार्ता
More News

चोट के कारण मिला ब्रेक मेरे शरीर के लिए अच्छा: शोरिफुल इस्लाम

19 Aug 2026 | 1:13 PM

मैके (ऑस्ट्रेलिया), 19 अगस्त (वार्ता) तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अफ़सोस नहीं है कि वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बंगलादेश की टेस्ट खेलने वाली एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए, जिसे मेहमान टीम ने नौ विकेट से जीता था। शोरिफुल ने कहा कि वह "बदनसीब" नहीं थे, बल्कि इसके उलट, इस ब्रेक से उन्हें ताज़गी के साथ वापसी करने में मदद मिली।.

see more..

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: लोह कीन यू ने ली चेउक यियू को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई

19 Aug 2026 | 12:29 PM

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) सिंगापुर के खिलाड़ी लोह कीन यू ने बुधवार को बैडमिंटन की बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दौर में एक कड़े मुकाबले में हांगकांग के ली चेउक यियू पर जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये मुकाबले में 2021 के वर्ल्ड चैंपियन ने हांगकांग के ली चेउक यियू को एक घंटे चार मिनट में 15-21, 21-17, 21-15 से हराया। अब अंतिम 16 में उनका मुकाबला 2025 में उन्हें हराने वाले विक्टर लाई से हो सकता है।.

see more..

सुबह के सत्र में जडेजा और कृष्णा ने झटके विकेट, भारत जीत से चार कदम दूर

19 Aug 2026 | 12:17 PM

गॉल, 19 अगस्त (वार्ता) रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया है। अब जहां भारत को जीत के लिए चार विकेट की आवश्यकता है, वहीं श्रीलंका को इसके लिए 197 रन बनाने होंगे।.

see more..

एन ली को हराकर गाॅफ ने बनाई सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह

19 Aug 2026 | 12:00 PM

ओहायो, (अमेरिका) 19 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की टेनिस स्टार कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन 2026 में महिला एकल के तीसरे दौर में हमवतन एन ली के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए 'क्वीन सिटी' में अपने करियर का दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद को जिंदा रखा। .

see more..