Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:46 Hrs(IST)
खेल


विश्व मुक्केबाजी : जैस्मीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी

लिवरपूल, 09 सितंबर (वार्ता) विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की स्वर्ण पदक विजेता जैस्मीन लैम्बोरिया ने लिवरपूल में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में दो बार की ओलंपियन ब्राजील की जुसीलेन सेर्केरा रोमेउ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
जैस्मीन और रोमेउ इससे पहले अस्ताना में स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने हुई थीं और भारतीय मुक्केबाज ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की थी।
लेकिन लिवरपूल में, जैस्मीन ने तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए 5:0 का स्कोर बनाया और अब वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने से बस एक जीत दूर हैं।
भारत ने हाल ही में गठित मुक्केबाजी की अंतरराष्ट्रीय नियामक संस्था, विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस पहली विश्व चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय दल उतारा है और पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।
विश्व मुक्केबाजी कप के रजत पदक विजेता अभिनाश जामवाल ने भी पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग के दूसरे दौर में मेक्सिको के ह्यूगो बैरन को 5:0 से हराकर अपना अभियान जारी रखा।
हालांकि, महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग में साक्षी का सफर यहीं खत्म हो गया, क्योंकि उन्हें राउंड ऑफ 16 में तुर्की की हैटिस अक्बा से 0:5 से हार का सामना करना पड़ा।
लिवरपूल में सनामाचा चानू का अभियान भी कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा से 0:5 से हार के साथ समाप्त हो गया।
सचिन (पुरुष 60 किग्रा) कजाकिस्तान के बिबार्स जेक्सेन से 1:4 से हारे जबकि नीरज फोगाट को महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड की स्थानीय उम्मीद साचा हिकी
से 2:3 से हार का सामना करना पड़ा।
राज
वार्ता
More News

हवाई अड्डे से घर लौट रहे क्रिकेटर नईम हसन के साथ पुलिस ने की मारपीट

13 Jun 2026 | 10:54 AM

ढाका, 13 जून (वार्ता) हवाई अड्डे से घर लौट रहे बंगलादेश टीम के क्रिकेटर नईम हसन के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात चट्टोग्राम में क्रिकेटर नईम हसन के साथ पुलिस ने उस समय मारपीट की जब वह ढाका हवाई अड्डे से घर लौट रहे थे। पुलिस वालों ने शहर के लालखान बाजारर इलाके के पास उस ऑटो-रिक्शा को रोका जिसमें वे सवार थे। नईम ने बताया कि अधिकारियों ने आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए उनका गला पकड़ा और उन्हें दूसरे ऑटो-रिक्शा में धकेलकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि वे एक राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, लेकिन .

see more..

अमेरिका बनाम पराग्वे तथा कनाडा बनाम बोस्रिया और हर्जेगोविना मैच में बने कई रिकार्ड

13 Jun 2026 | 10:24 AM

टोरंटो/ लॉस एंजिल्स , 13 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के दूसरे दिन सह मेजबान अमेरिका बनाम पराग्वे तथा कनाडा बोस्निया और हर्जेगोविना खेले गये मुकाबले में कई रिकार्ड बने। .

see more..

फीफा विश्वकप: कनाडा बनाम बोस्रिया और हर्जेगोविना मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा

13 Jun 2026 | 9:34 AM

टोरंटो, 13 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप बी में कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ। इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया।.

see more..

फीफा विश्वकप: अमेरिका ने परग्वे को 4-1 से हराया

13 Jun 2026 | 9:16 AM

लॉस एंजिल्स (अमेरिका) 13 जून (वार्ता) फोलारिन बालोगुन के दो गोलों की बदौलत अमेरिका की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया।.

see more..

डेनियल वायट का शतक, इंग्लैंड की महिला टीम ने श्रीलंका 87 रनों से हराया

13 Jun 2026 | 8:00 AM

बर्मिंघम, 13 जून (वार्ता) डेनियल वायट (नाबाद 105), एमी जोंस (53), कप्तान नैटली सायवर ब्रंट (नाबाद 46) की आतिशी पारियों के बाद फ्रैया कैम्प (चार विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने शुक्रवार रात खेले गये महिला टी-20़ विश्वकप ग्रुप 2 के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से शिकस्त दी। डेनियल वायट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को डेनियल वायट और एमी जोंस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई.

see more..