Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:18 Hrs(IST)
खेल


भारत और पाकिस्तान की नई पीढ़ी के सामने पुराना रोमांच पैदा करने की चुनौती

दुबई, 13 सितम्बर (वार्ता) एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मैच भारत बनाम पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई टीम को 9 विकेट से हराया है तो पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान टीम के खिलाफ 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
दोनों टीमें इस एशिया कप में नई पीढ़ी के सितारों के साथ मैदान में उतरेंगी। पुराने दिग्गज जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान इस बार खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई वोल्टेज मुक़ाबले देखने को मिले है लेकिन पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर दबदबा बनाए रखा है। यह दोनों टीमें इस साल चैंपियन ट्रॉफ़ी के बाद फिर से आमने-सामने होगी। दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी दूसरी दर्ज करने के ऊपर रहेगी।
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा कायम रखते हुए 7 मैच जीते हैं।
इन पर रहेंगी नजरें
अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में दिखाया था कि वह किस कदर की आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। अभिषेक के आने से भारतीय टीम के प्रदर्शन में और भी अधिक सुधार आया है। वह टीम के एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के नए तूफानी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस पर भी नजरें होंगी। शुरुआती कुछ मैचों में ही उन्होंने दिखाया है कि वह बेहद ही आक्रामक बल्लेबाजी करने का हुनर रखते हैं। बतौर विकेटकीपर भी वह टीम के लिए अहम योगदान देते दिखे हैं।
मौसम और पिच रिपोर्ट
एशिया कप का यह हाई वोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में मौसम थोड़ा गर्म रह सकता है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है तथा ह्यूमिडिटी 61% तक रहेगी। इस मैच में बारिश होने की संभावना काफी कम है। कुल मिलाकर एक टी20 मैच के लिए अच्छा वातावरण है।
इस मैदान पर अभी तक खेले गए मैचों में पिच काफी संतुलित नजर आई है। स्पिनर्स ने इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच इसी मैदान पर खेला है, जिसमें कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे। पाकिस्तान टीम ने भी ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच दुबई मैदान पर ही खेला है। दोनों टीमों को पिच और मैदान के बारे में पर्याप्त जानकारी है।
भारतीय टीम ने चैंपियन ट्रॉफ़ी में भी अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले थे जिससे टीम को इस मैच में फायदा मिल सकता है।
राज
वार्ता
More News

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों हराकर जीता अंडर-19 विश्वकप का छठा खिताब

06 Feb 2026 | 9:26 PM

हरारे, 06 फरवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक के बाद अम्ब्रिश (तीन विकेट), दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 विश्वकप का अपना छठा खिताब जीता। वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय युवा टीम को दी बधाई

06 Feb 2026 | 9:09 PM

रायपुर, 06 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज करने पर भारतीय युवा टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। .

see more..

इंग्लैंड को हराकर भारत ने जीता अंडर-19 विश्वकप का छठा खिताब

06 Feb 2026 | 8:39 PM

हरारे, 06 फरवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 विश्वकप का अपना छठा खिताब जीता।.

see more..

अभ्यास मैच में इटली ने यूएई को 112 रनों से हराया

06 Feb 2026 | 7:11 PM

चेन्नई, 06 फरवरी (वार्ता) एंथनी मोस्का (56) और जस्टिन मोस्का (48) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इटली ने शुक्रवार को विश्वकप से पहले खेले गये अभ्यास मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 112 रनों से शिकस्त दी। आज यहां टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इटली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद यूएई को सिर्फ 81 रन पर समेट कर 112 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इटली के बड़े टोटल की नींव मोस्का भाइयों ने रखी। एंथनी मोस्का ने 22 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि जस्टिन मोस्का ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए। ग्रांट स्टीवर्ट और हैरी मैनेंटी की .

see more..

भारत ए ने बनाये नामीबिया के खिलाफ 198/8

06 Feb 2026 | 6:45 PM

बेंगलुरु 06 फरवरी (वार्ता) रियान पराग (69), नमन धीर (39) और आशुतोष शर्मा (35) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ए ने टी-20 विश्वकप से पहले शुक्रवार को खेले गये अभ्यास मैच में नामीबिया के खिलाफ आठ विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया।.

see more..