Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
खेल


सेंट्रल जोन के यश राठौड़ दोहरे शतक से चूके, आर स्मरण और रिकी भुई ने साउथ जोन को संभाला

बेंगलुरु 13 सितंबर (वार्ता) आर स्मरण (नाबाद 37) और रिकी भुई (नाबाद 26) की जुझारू पारियों के दम पर साउथ जोन ने दलीप ट्राफी के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को दो विकेट पर 129 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी सेंट्रल जोन के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 233 रन पीछे है।
सेंट्रल जोन के कल के पांच विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरु किया। सेंट्रल जोन का छठा विकेट सारांश जैन (69) के रूप में गिरा। उन्हें अंकित शर्मा ने बोल्ड आउट किया। 500 के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने यश राठौड़ को अपना शिकार बना लिया और वह मात्र छह रन से अपना दोहरा शतक पूरा करने से चूक गये। यश राठौड़ ने 286 गेंदों में 17 चौके और दो छक्के लगाते हुए 194 रन बनाये। इसके बाद अंकित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए दीपक चाहर (37), कुमार कार्तिकेय (आठ) और आदित्य ठाकरे (एक) को आउटकर 145.1 ओवर में सेंट्रल जोन की पहली पारी को 511 रन के स्कोर पर रोक दिया।
साउथ जोन के लिए अंकित शर्मा और गुरजपनीत सिंह ने चार-चार विकेट लिये। एम डी निधीष और वासुकी कौशिक ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन के लिए तन्मय अग्रवाल और मोहित काले की जोड़ी ने पहले विकेट लिये 62 रन जोड़े। 16वें ओवर में सारांश जैन ने मोहित काले (38) को पगबाधा कर सेंट्रल जोन को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 19वें ओवर में कुलदीप सेन ने तन्मय अग्रवाल (26) को आउटकर सेंट्रल जोन को दूसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय साउथ जोन ने दो विकेट पर 129 रन बना लिये है और वह अभी भी सेंट्रल जोन के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 233 रन पीछे है। आर स्मरण (नाबाद 37) और रिकी भुई (नाबाद 26) क्रीज पर मौजूद थे।
राम/राज
वार्ता
More News

मेसी और एम्बाप्पे की नज़र फीफा विश्व कप में क्लोस के रिकॉर्ड पर

10 Jun 2026 | 7:46 PM

न्यूयॉर्क, 10 जून (वार्ता) लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे दोनों ही वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने की दौड़ में हैं। अर्जेंटीना के मेसी के नाम अभी 13 गोल हैं और फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे के नाम 12 गोल हैं।.

see more..

ईशान के अर्धशतक की बदौलत फाल्कन्स सेमीफाइनल की दौड़ में कायम

10 Jun 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में नुवामा प्राइवेट टी 20 मुंबई लीग 2026 के लीग-स्टेज के दूसरे आखिरी मैच में, सोबो मुंबई फाल्कन्स ने टेबल-टॉपर्स नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को सात विकेट से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें ज़िंदा रखीं। हालांकि, इस हार का पैंथर्स पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि वे पांच में से चार मैच जीतकर पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके थे।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों के विस्तार पर खेलो इंडिया के उप महानिदेशक से मिला हॉकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल

10 Jun 2026 | 7:32 PM

रायपुर, 10 जून (वार्ता) खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से हॉकी इंडिया के सह-सचिव फ़िरोज़ अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में हॉकी खेल के विकास और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।.

see more..

इंग्लैंड की महिला टीम ने अभ्यास मैच में भारत को पांच रनों से हराया

10 Jun 2026 | 7:15 PM

कार्डिफ, 10 जून (वार्ता) एमी जोंस (64), कप्तान नैट शिवर-ब्रंट (57) के बाद लिंसी स्मिथ (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने बुधवार को खेले गये अभ्यास मैच में भारत को पांच रनों से हरा दिया।.

see more..

फीफा वर्ल्ड कप के लिए एक्सपर्ट पैनल में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया

10 Jun 2026 | 6:34 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) ज़ी 5 अपने प्लेटफॉर्म पर शानदार और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग के ज़रिए लाखों फैंस तक फीफा का रोमांच पहुंचाकर फुटबॉल देखने के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। अपनी बड़ी पहुंच और बेहतरीन डिजिटल क्षमताओं के साथ, ज़ी 5 ग्यारह जून से लाइव मैच, हाइलाइट्स और खास कंटेंट दिखाएगा, ताकि दर्शक किसी भी डिवाइस पर इस ग्लोबल फुटबॉल इवेंट के हर पल से जुड़े रह सकें। यह साझेदारी ज़ी 5 के स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो को मजबूत करने के साथ-साथ दर्शकों को फीफा टूर्नामेंट के जुनून और बड़े पैमाने के हिसाब से एक शानदार, आसान और प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव देने की उसकी प्रतिबद्धता को दिखाती है।.

see more..