Tuesday, Jul 14 2026 | Time 14:52 Hrs(IST)
खेल


ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ वनडे विश्व कप की तैयारियों का आग़ाज करेगा भारत

न्यू चंडीगढ़, 13 सितम्बर (वार्ता) 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले भारत रविवार को न्यू चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आग़ाज करेगा। पहले दोनों मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में ही खेले जाने हैं जबकि सीरीज का अंतिम मुक़ाबला 20 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
भारतीय दल ने इस सीरीज से पहले विशाखापट्टनम में अभ्यास शिविर में भाग लिया था। हालांकि इस सीरीज से पहले भारत को एक बड़ा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा, जो चोटिल होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ सीरीज के साथ ही विश्व कप से भी बाहर हो गईं। भाटिया के विकल्प के तौर पर दल में उमा छेत्री को टीम में जगह दी गई है।
भारतीय तेज गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर चोट के बाद इस सीरीज में वापसी करेंगी, वह विश्व कप दल का भी हिस्सा हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अमनजोत कौर भारतीय दल का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह इस समय निगल से रिकवर कर रही हैं और उनकी जगह सयाली सतघरे टीम का हिस्सा हैं। हालांकि टीम के चयन के दौरान हरमनप्रीत कौर ने अमनजोत के विश्व कप से पहले फ़िट होने की उम्मीद जताई थी और वह विश्व कप दल का भी हिस्सा हैं।
मंधाना और रावल पर रहेंगी नजरें
भारत के लिए वनडे विश्व कप में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी, ऐसे में एक बड़े टूर्नामेंट से पहले मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने ख़ुद को आजमाने का बेहतर मौका होगा। मंधाना की वनडे फ़ॉर्म की बात की जाए तो पिछले 10 मुकाबलों में उन्होंने 105.76 के स्ट्राइक रेट और 58.7 की औसत से 587 रन बनाए हैं जबकि रावल ने इतने ही मुकाबलों में 90.56 के स्ट्राइक रेट और 53.33 की औसत से 480 रन बनाए हैं।
हालिया प्रदर्शन
भारत ने अपना पिछला वनडे इंग्लैंड के ख़िलाफ खेला था जहां तीन मैचों की सीरीज में उन्हें 2-1 से जीत मिली थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने अंतिम वनडे में शतक जड़कर अपने फ़ॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। इससे पहले भारत ने श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी जीत हासिल की थी, जिसका हिस्सा दक्षिण अफ्रीका भी था।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने वनडे प्रारूप में अपना सबसे हालिया मैच जनवरी 2025 में इंग्लैंड के ख़िलाफ खेला था। जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से पटखनी दी थी।
पिछले साल भारत को ऑस्ट्रेलिया में 0-3 से हार मिली थी इसलिए भारत के पास न सिर्फ़ वनडे विश्व कप की तैयारी का अवसर है बल्कि ऑस्ट्रेलिया से अपनी हार का बदला लेने का भी मौका है।
दोनों टीमें
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), हरलीन देओल, जेमिमाह रॉड्रिग्स, प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), तालिया मैक्ग्रा, अलाना किंग, ऐश्ली गार्डनर, किम गार्थ, चार्ली नॉट, एलिस पेरी, निकोल फ़ॉल्टम, डार्सी ब्राउन, बेथ मूनी, सोफ़ी मोलिन्यू, फ़ीबी लिचफ़ील्ड, जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वॉल, मेगन शूट, अनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस
राज
वार्ता
More News

इंग्लैंड के डिफेंडर जेम्स अर्जेंटीना के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल के लिए पूरी तरह फ़िट

14 Jul 2026 | 1:57 PM

न्यूयॉर्क, 14 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड के डिफेंडर रीस जेम्स का कहना है कि वह बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ़ वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह फ़िट और तैयार हैं।.

see more..

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सभी टीम टाइटल जीते

14 Jul 2026 | 1:38 PM

रोहतक, 14 जुलाई (वार्ता) एमडीयू रोहतक में हुई 2026 अंडर -23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार दबदबा बनाते हुए पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला कुश्ती - तीनों फॉर्मेट में ओवरऑल टीम चैंपियनशिप जीती। तीन दिन तक चले इस बड़े घरेलू इवेंट में देश के बेहतरीन युवा पहलवानों के बीच कड़ी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।.

see more..

वर्ल्ड कप की पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू करेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना

14 Jul 2026 | 1:26 PM

अटलांटा, 14 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड और अर्जेंटीना बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में वर्ल्ड कप की अपनी सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को फिर से शुरू करेंगे। यह मुकाबला उनके पिछले आमने-सामने के मैच के दो दशक से भी अधिक समय बाद हो रहा है।.

see more..

अर्लिंग हालैंड और उनके साथियों का नॉर्वे में हुआ नायकों जैसा स्वागत

14 Jul 2026 | 11:46 AM

ओस्लो, 14 जुलाई (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर नॉर्वे लौटे अर्लिंग हालैंड और उनके साथियों का सोमवार को राजधानी ओस्लो में हजारों उत्साहित समर्थकों और अधिकारियों ने नायकों जैसा स्वागत किया। नॉर्वे ने अपने इतिहास में पहली बार पुरुषों के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसने राउंड ऑफ 16 में पांच बार के विजेता ब्राजील को हराया, लेकिन इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया । स्टार स्ट्राइकर हालैंड ने नॉर्वे के 28 साल में पहले विश्व कप अभियान में सात गोल करके अपनी वैश्विक प्रसिद्धि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। .

see more..

इंग्लैंड की टीम पूरी तरह एकजुट है: हैरी केन

14 Jul 2026 | 11:02 AM

अटलांटा, 14 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने सोमवार को कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल से पहले उनकी टीम ‘पूरी तरह एकजुट’ है। नॉर्वे के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर कोच थॉमस ट्यूशेल की राय पर जूड बेलिंगहम के सवाल उठाने के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन का कहना है कि टीम पूरी तरह एकजुट है।.

see more..