Friday, Sep 4 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
खेल


नितिन कुमार के सुपर-10 से जयपुर पिंक पैंथर्स ने घर में दर्ज की पहली जीत

जयपुर, 13 सितंबर (वार्ता) जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी योद्धाज को 41-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में पहली घरेलू जीत दर्ज की। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नितिन कुमार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 पूरा किया, जबकि ईरानी ऑल-राउंडर अली सामदी ने भी 9 अंक अपने नाम किए।
डिफेंस में भी जयपुर की टीम प्रभावी रही। रेजा मिरबघेरी ने चार टैकल अंक जुटाए, जबकि दीपांशु खत्री और आर्यन कुमार ने तीन-तीन टैकल अंक लिए। यूपी योद्धाज की ओर से गगन गौड़ा ने शानदार संघर्ष करते हुए 15 अंक और सीज़न का चौथा सुपर-10 हासिल किया। कप्तान सुमित सांगवान ने भी चार टैकल अंक जुटाए, लेकिन उनकी मेहनत जीत में नहीं बदल सकी।
मुकाबले की शुरुआत में यूपी योद्धाज ने आक्रामक रुख दिखाया। शिवम चौधरी ने बोनस अंक से खाता खोला, वहीं भवानी राजपूत ने दो अंक की रेड करते हुए टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। गगन गौड़ा ने भी लगातार अंक लेकर जयपुर की डिफेंस लाइन को दबाव में डाला। लेकिन जल्द ही नितिन कुमार और अली सामदी ने मोर्चा संभाल लिया। सामदी ने शानदार दो अंकों की रेड के साथ स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद रेज़ा मिरबघेरी के टैकल से जयपुर ने पहला ऑल-आउट किया और टाइमआउट तक तीन अंकों की बढ़त बना ली।
जयपुर की जोड़ी सामदी और मिरबघेरी ने दोनों छोर पर कमाल दिखाया। सामदी ने एक और दो अंकों की रेड के साथ दूसरा ऑल-आउट कराया और स्कोर 10 अंकों के अंतर तक पहुंचा दिया। पहले हाफ के अंत में जयपुर मज़बूती से 23-12 की बढ़त बना चुका था। दूसरे हाफ में गगन गौड़ा ने आक्रामक अंदाज़ में वापसी की कोशिश की। उन्होंने लगातार सफल रेड्स करते हुए यूपी के लिए अंक जुटाए। कप्तान सुमित सांगवान ने भी टैकल अंक लेकर अंतर कम करने की कोशिश की। हालांकि, दीपांशु खत्री के सुपर टैकल ने जयपुर को फिर से नियंत्रण में ला दिया।
इसके बाद जयपुर ने खेल की रफ़्तार धीमी कर दी और अपनी दस अंकों की बढ़त बनाए रखी। यूपी की ओर से सुमित ने चार टैकल अंक लिए, मगर टीम आख़िरी क्वार्टर तक दो अंकों के अंतर से पीछे ही रही।
पिंक पैंथर्स ने इस मैच में पहली बार सीज़न 12 में 10 टैकल अंक पूरे किए। वहीं गगन गौड़ा ने संघर्ष जारी रखते हुए सुपर-10 पूरा किया और आख़िरी पलों में सुपर रेड भी की, लेकिन यह यूपी के लिए जीत में बदलने के लिए काफ़ी नहीं रहा। अंतिम क्षणों में नितिन कुमार ने एक और सुपर-10 पूरा करते हुए टीम के लिए निर्णायक ऑल-आउट कराया और जयपुर ने 41-29 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राम
वार्ता
More News

फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में

04 Sep 2026 | 7:02 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।.

see more..

श्रीनीति की नज़रें युगल खिताब पर, नियंथ ने टॉप सीड तेजस को हराया

04 Sep 2026 | 7:01 PM

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता) केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर जे 30 बेंगलुरु में स्थानीय टीनएजर श्रीनीति चौधरी एकल और युगल दोनों खिताब जीतने की राह पर हैं। वहीं, अमेरिका के नियंथ बद्रीनारायणन ने टॉप सीड और घरेलू खिलाड़ी तेजस रवि को हराकर शुक्रवार को एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में लड़कों के एकल फाइनल का रोमांचक मुकाबला तय किया।.

see more..

17-18 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी टी20 व्हीलचेयर क्रिकेट ट्राई सीरीज

04 Sep 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेल विजन से प्रेरित होकर और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, हरीश खुराना विधायक- दिल्ली ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली (पीआरएसडी) के साथ रणनीतिक साझेदारी में दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (डीडब्ल्यूसीए) द्वारा टी20 ट्राई सीरीज 2026 आयोजित करने की घोषणा की। .

see more..

हम पाकिस्तान के खिलाफ एक टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है:दीप्ति शर्मा

04 Sep 2026 | 6:29 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के शानदार रिकॉर्ड को अधिक अहमियत नहीं देते हुए कहा कि शनिवार को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो पिछले नतीजों से उन्हें कोई मानसिक बढ़त नहीं मिलेगी। हम एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है।.

see more..

आईईएसओ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदक जीतने वाली ‘टीम इंडिया’ के छात्रों को जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

04 Sep 2026 | 5:47 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां पृथ्वी भवन में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2026 में नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया और बधाई दी। .

see more..