Wednesday, May 20 2026 | Time 06:11 Hrs(IST)
खेल


चीन ने दक्षिण कोरिया को हराया, भारत एशियाकप के फाइनल में

हांगझाऊ (चीन) 13 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद हुए दूसरे मैच में चीन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ भारत महिला टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है।
इससे पहले भारत बनाम जापान मुकाबला ब्यूटी डुंग डुंग ने (सातवें मिनट) में शुरुआती गोल और जापान की शिहो कोबायाकावा ने (58वें मिनट) में किये गये गोल की बदौलत ड्रा पर छूटा। भारत के फाइनल में खेलने का फैसला चीन और दक्षिण कोरिया के मैच पर निर्भर था।
मुकाबले के शुरुआत में ब्यूटी डुंग डुंग ने (सातवें मिनट) में गोलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 रहा।
दूसरे क्वार्टर में जापान बराबरी के गोल की तलाश में उतरा और शुरुआती कुछ मिनटों में उसे एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने बिना किसी परेशानी के उसे रोक दिया। भारतीय टीम ने गेंद पर कब्जे में रखते हुए आक्रमण खेल दिया, लेकिन जापान की रक्षापंक्ति मजबूत रही और पहले हाफ के बाद स्कोर 1-0 रहा। इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा।
अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश में अपने हमले तेज कर दिए। और भारतीय महिला हॉकी टीम का डिफेंस जापानी हमलों को विफल करता रहा। क्वार्टर के मध्य में, भारत ने वापसी की और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके विरोधियों पर दबाव बना दिया। अंतिम मिनटों में, जापान ने शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और हूटर बजने तक स्कोर 1-1 से बराबर था।
दिन के दूसरे सुपर4 के आखिरी मैच में चीन ने कोरिया को 1-0 से हरा दिया। इस परिणाम के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। भारत तीन मैचों में चार अंकों के साथ सुपर4 तालिका में दूसरे स्थान पर है।
फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार को चीन से होगा।
राम
वार्ता
More News

जूनियर रोइंग चैंपियनशिप के हीट्स मुकाबलों में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

19 May 2026 | 10:42 PM

गोरखपुर, 19 मई (वार्ता) मेजबान उत्तर प्रदेश ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के हीट्स मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रामगढ़ताल में प्रतियोगिता के पहले दिन बालक सिंगल स्कल स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के मोहन महेश ने 8:51.3 मिनट का समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा में चंडीगढ़ के उदय दूसरे और तमिलनाडु के कृष कार्तिक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालक क्वाड्रुपल स्कल स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव और प्रवीण कुमार की टीम ने 6:41.0 मिनट का समय निकालकर.

see more..

मार्श 96, लखनऊ पांच विकेट पर 220

19 May 2026 | 9:42 PM

जयपुर, 19 मई (वार्ता) ओपनर मिचेल मार्श की 96 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट पर 220 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।.

see more..

15वीं एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता बॉक्सर हंसिका अत्री सम्मानित

19 May 2026 | 8:21 PM

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता ) हाल ही में ताशकंद में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय अंडर -15 एशियन गोल्ड मेडल जीतने वाली हंसिका अत्री की कोशिशों और परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए, पालम 360 खाप के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने मंगलवार को कहा कि पूरे गांव के लोगों को देश की लड़कियों पर गर्व है जो अलग-अलग फील्ड में काम कर रही हैं।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

19 May 2026 | 7:18 PM

जयपुर, 19 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के 64वें मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..