More News
06 Jun 2026 | 12:26 PMओस्लो (नॉर्वे), 06 जून (वार्ता) , भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को क्लासिकल प्रारूप में हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस राउंड में वेस्ली सो से आधे अंक पीछे रहने के बावजूद, प्रज्ञानंद को पता था कि जीत उन्हें लीडर से आगे निकलने की मजबूत स्थिति में पहुंचा देगी। शुक्रवार को सफेद मोहरों के साथ विंसेंट कीमर का सामना करते हुए, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने मौके का पूरा फायदा उठाया और एक अहम जीत हासिल की।
see more..06 Jun 2026 | 12:19 PMकाकामिगाहारा (जापान), 06 जून (वार्ता) भारतीय अंडर 18 महिला हॉकी टीम ने शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कोरिया पर 3-0 की शानदार जीत के साथ महिला अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक अपने नाम किया। .
see more.. 06 Jun 2026 | 11:50 AMन्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद 37), साई सुदर्शन (नाबाद 32) और यशस्वी जायसवाल (24) रनों की पारियों के दम पर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक एक विकेट पर 96 रन बना लिये है।.
see more.. 06 Jun 2026 | 10:55 AMउलानबतोर (मंगोलिया) 06 जून (वार्ता) एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला और नेहा सांगवान ने उलानबतोर ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में क्रमशः महिला 57 किलोग्राम और 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।.
see more.. 06 Jun 2026 | 10:28 AMतुर्सुनजोदा, 06 जून (वार्ता) भारतीय फुटबॉल टीम को शुक्रवार को खेले गये मैत्री मुकाबले में ताजिकिस्तान से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह जून के फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान होने वाले दो 2026 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फ्रेंडली मैचों में से पहला मैच था। शेरिद्दीन बोबोएव ने (नौंवे), मेहरूबोन करीमोव ने (62वें) और एहसोनी पन्शानबे ने (68वें) मिनट में मेजबान टीम के लिए गोल किये। जबकि फारुख चौधरी ने (89वें) मिनट में डायरेक्ट फ्री-किक से गोल करके भारत को सांत्वना गोल दिलाया। .
see more..