Friday, Jan 16 2026 | Time 11:28 Hrs(IST)
खेल


दबंग दिल्ली ने दर्ज की 9वीं जीत, यूपी योद्धाज को 43-26 से हराकर टेबल टॉपर बनी

चेन्नई, 03 अक्टूबर (वार्ता) कप्तान आशु मलिक (14 प्वाइंट) की अगुवाई में एक और दमदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 61वें मैच में यूपी योद्धाज को 43-26 से हरा दिया।

10 मैचों में नौवीं जीत के बाद दबंग दिल्ली अब 18 प्वाइंट लेकर अंकतालिका में फिर से नंबर वन पायदान पर पहुंच गई है। दबंग दिल्ली की इस सीजन में यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, यूपी योद्धा को 10 मैचों में छठी हार झेलनी पड़ी है।
दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक के 14 प्वाइंट के अलावा अजिंक्य पवार और फजल अत्राचली ने चार-चार प्वाइंट जुटाए। यूपी योद्धाज के लिए सिर्फ गगन गौड़ा चले, जिन्होंने 12 प्वाइंट हासिल किए।

यूपी योद्धाज ने शुरुआती कुछ मिनटों में दबंग दिल्ली को कड़ी टक्कर दी और उसे 5-5 की बराबरी पर रोके रखा। गगन गौड़ा के चार प्वाइंट के दम पर योद्धाज ने पहले दस मिनट के खेल में 8-6 की लीड बना ली। इसी बीच, मैच के 13वें मिनट में दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने सुपर रेड लगाकर तीन प्वाइंट हासिल कर लिए और अपनी टीम को 10-8 से आगे कर दिया।
आशु ने फिर अगली ही रेड में यूपी योद्धाज को ऑलआउट कर दिया और दबंग दिल्ली 14-9 से लीड में आ गई। दिल्ली के लिए जहां आशु चल रहे थे तो वहीं यूपी के लिए गगन गौड़ा प्वाइंट ला रहे थे। लेकिन हाफ टाइम तक दबंग दिल्ली की टीम 17-13 की लीड बनाए हुई थी।
दूसरा हाफ शुरू होते ही आशु मलिक ने इस सीजन का अपना आठवां सुपर-10 पूरा कर लिया। उधर यूपी के लिए गगन ने भी इस सीजन का अपना पांचवां सुपर-10 लगा दिया। 25वें मिनट तक यूपी फिर से ऑलआउट की कगार पर पहुंच गई। अगले ही मिनट में दिल्ली ने यूपी को दूसरी बार ऑलआउट कर दिया और स्कोर को 25-17 तक पहुंचा दिया।
दबंग दिल्ली के पास 30वें मिनट तक नौ प्वाइंट की लीड हो चुकी थी और उसका स्कोर 29-20 का था। दिल्ली ने यहां से लगातार प्वाइंट लेते हुए 35वें मिनट तक स्कोर को 34-23 तक पहुंचा दिया।
मैच के 38वें मिनट में दिल्ली ने तीसरी बार यूपी योद्धाज को ऑलआउट करके स्कोर को 39-24 से अपने पक्ष में रखा। यूपी योद्धाज अब मैच में बिल्कुल गंवी चुकी थी और दिल्ली ने अपनी विशाल लीड को कायम रखते हुए 43-26 से शानदार जीत दर्ज कर ली।
राम
वार्ता
More News

कर्नाटक को छह विकेट हराकर विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

15 Jan 2026 | 9:43 PM

बेंगलुरु, 15 जनवरी (वार्ता) दर्शन नालकंडे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अमन मोखाडे (135) की शतकीय तथा रविकुमार समर्थ (नाबाद 76) रनों अर्धशतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को 22 गेंदें शेष रहत छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।.

see more..

हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने भारत को दिलाई विजयी शुरुआत

15 Jan 2026 | 7:49 PM

बुलावायो, 15 जनवरी (वार्ता) हेनिल पटेल (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और अभिज्ञान कुंडू की नाबाद 42 रन की शानदार पारी की बदौलत की बदौलत भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में .

see more..

स्टार्क और वोल्वार्ट दिसंबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए

15 Jan 2026 | 6:56 PM

दुबई, 15 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पुरुषों और महिलाओं के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवॉर्ड जीता है, शानदार प्रदर्शन की एक सीरीज़ के बाद जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर को पीछे छोड़ा।.

see more..

बीसीबी ने नजमुल इस्लाम को हटाया, बीपीएल को लेकर संशय

15 Jan 2026 | 6:46 PM

ढाका 15 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।.

see more..