Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:32 Hrs(IST)
खेल


पंजाब एफसी ने दिखाया धैर्य, सेमीफाइनल में बनाई जगह

फातोर्दा, 06 नवंबर (वार्ता) पंजाब एफसी ने जबरदस्त धैर्य और संयम का प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर एआईएफएफ सुपर कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। जवाहरलाल नेहरू फातोर्दा स्टेडियम में खेले गए इस अंतिम ग्रुप मैच में दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित रहा। चूंकि दोनों टीमें अंक और गोल के मामले में बराबरी पर थीं, इसलिए ग्रुप विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
मुहीत शब्बीर ने बेंगलुरु के रयान विलियम्स का तीसरा शॉट शानदार तरीके से बचाया, जबकि पंजाब एफसी के न्सुंगुसी एफ्फियोंग, प्रिंसटन रेबेलो, समीयर ज़ेल्जकोविच, लिओन ऑगस्टिन और विनीत राय ने सटीक निशाना साधकर ‘शेरों’ को सुपर कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाया ।
पंजाब एफसी के मुख्य कोच पनायियोटिस डिल्मपेरिस ने शुरुआती एकादश में दो बदलाव किए - घायल मुहम्मद सुहैल की जगह लिओन ऑगस्टिन को शामिल किया गया और नाइजीरियाई स्ट्राइकर न्सुंगुसी एफ्फियोंग को मंगलेन्थांग किपजेन की जगह शुरुआती लाइनअप में उतारा गया। वहीं, बेंगलुरु एफसी के कोच जेरार्ड जरागोसा ने पिछली मैच की वही टीम मैदान में उतारी।
पहले हाफ में पंजाब एफसी का दबदबा रहा। टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक मूड में आगे बढ़ी। एफ्फियोंग को हाफ का पहला असली मौका तब मिला जब दानी रामिरेज ने बेंगलुरु के डिफेंडर से गेंद छीनी और एफ्फियोंग के लिए शानदार पास दिया, लेकिन स्ट्राइकर गेंद को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाए और मौका चूक गए। पंजाब के हमलावरों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और लिओन ऑगस्टिन का एक शॉट बार के ऊपर चला गया। दूसरी ओर, बेंगलुरु एफसी काउंटर अटैक के सहारे खेलते रहे, लेकिन पंजाब की सुदृढ़ रक्षा पंक्ति और गोलकीपर मुहीत शब्बीर ने कोई भी मौका नहीं दिया।
दूसरे हाफ में बेंगलुरु एफसी ने कुछ मौके बनाए और दो बार गोल के बेहद करीब पहुंचे। स्थानापन्न खिलाड़ी सुनील छेत्री अशिक कुरुनियन के शानदार पास पर गोल नहीं कर सके और अंतिम मिनटों में राहुल भेके का हेडर कॉर्नर से थोड़ा बाहर चला गया।
सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
राज
वार्ता
More News

एडिलेड टेस्ट : कमिंस, लायन की हुई टीम में वापसी

16 Dec 2025 | 1:36 PM

एडीलेड, 16 दिसंबर (वार्ता) एडिलेड ओवल में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एशेज़ टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ-स्पिनर नेथन लायन की वापसी हो गयी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पिंक बॉल टेस्ट के लिये टीम का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी। .

see more..

मिलानो-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेगी मारिया केरी

16 Dec 2025 | 12:54 PM

मिलान, 16 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी गायिका और पॉप स्टार मारिया केरी मिलानो-कोर्टिना छह फरवरी को इटली की राजधानी मिलान के सैन सीरो स्टेडियम में होने वाले 2026 विंटर आलंपिक के उद्घाटन समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगी। .

see more..

बीबीएल में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से रोका गया

15 Dec 2025 | 6:53 PM

जिलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया) 15 दिसंबर (वार्ता) बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से हटा दिया गया।.

see more..

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..