Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:48 Hrs(IST)
खेल


हरमनप्रीत ने पीएम मोदी से कहा..आपकी प्रेरणा से हम कामयाबी के शिखर पर पहुंचे

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि आपने हमें 2017 में प्रेरित किया था जिसकी बदौलत हम इस बार विश्वकप की कामयाबी तक पहुंच सके।
एकदिवसीय विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित समाराेह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला टीम के सदस्यों को देव दिवाली और गुरु पूरब की शुभकानाएं दी और उनके अनुभवों को सुना। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत बड़ा काम किया है और भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं है, एक प्रकार से भारत के लोगों की जिंदगी बन गया है और क्रिकेट में अच्छा होता है, तो भारत अच्छा महसूस करता है और क्रिकेट में थोड़ा सा भी इधर हो गया तो पूरा भारत हिल जाता है। आप भी जब तीन मैच लगातार हारे तो जो ट्रोलिंग सेना आपके पीछे पड़ गयी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि हम यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्हाेंने प्रधानमंत्री को बताया कि इन लड़कियों, देश की बेटियों ने दो साल कड़ी मेहनत की। इन्होंने, प्रत्येक अभ्यास सत्र में उतनी ही इंटेंसिटी से खेले, हर प्रैक्टिस सेशन में उतनी ही एनर्जी से उतरे ग्राउंड में, यही कहूंगा कि इनकी मेहनत रंग लाई।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि सर मुझे अभी भी याद है कि जब हम 2017 में आपको मिले थे, उस टाइम हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे, तब सर ने हमें बहुत मोटिवेट किया था कि जब भी आपको नेक्स्ट ओपोरर्चुनिटी मिले, कि हम वहां पर कैसे खेलें और अपना बेस्ट दें, और आज जब हम फाइनली ट्रॉफी जीत कर आए हैं तो उनके साथ बहुत अच्छा लगा बात करके। लेकिन ये हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, कि इस बार हम आपको जिसके लिए हम इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं, वो ट्रॉफी यहां पर लेकर आ पाए और आपने आज हमारी खुशी वो दो गुना और ज्यादा बढ़ा दी है और हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है और अभी हमारा यही उद्देश्य है कि हम भविष्य में आपको बार-बार मिले और बार-बार आपके साथ टीम के फोटो खिंचाते रहे।
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि हम जब 2017 में आए थे ट्रॉफी नहीं लेके आ पाए थे, लेकिन मुझे याद है आपने एक प्रश्न पूछा था एक्सपेक्टेशंस के बारे में आपको और वो आंसर अभी भी और वो चीज काफी हेल्प की थी हम लोगों को कि, नेक्स्ट 6-7 साल हमने बहुत कोशिश की, लेकिन काफी वर्ल्ड कप्स हार्ट ब्रेक्स हुए हमारे लेकिन ये वर्ल्ड कप फाइनली आई थिंक डेस्टिनी थी कि इंडिया में ही पहला वर्ल्ड कप आएगा वुमेंस का, लेकिन मेरा मानना है आप हमेशा से इन सबके इंस्पिरेशन ही रहे और स्पेशली मेरा मानना हर फील्ड में जिस तरह से लड़कियां अभी, मेरा मानना हर क्षेत्र में सब जगह हमको सिर्फ लड़कियां दिख रही है, जहां पर भी वो इसरो का लॉन्च हुआ, या जो भी हो सो वो सब सारा सब चीजें हम लोग सब जब देखते हैं तो इंस्पिरेशनल इंस्पिरेशन ही है और मोटिवेशन है हमारे लिए कि हम और भी अच्छा काम कर पाए और लड़कियों को प्रेरित कर पाए।
मंधाना ने कहा सर आई थिंक सबसे बेस्ट बात ये कैंपेन की यह थी कि कोई भी प्लेयर घर जाके उनकी स्टोरीज बताएगा, कि किसी का भी कंट्रीब्यूशन कम नहीं था। लास्ट टाइम उन्होंने एक्सपेक्टेशंस कैसे डील करनी है उसी उसके ऊपर बोला था, वह जवाब मेरे दिमाग में हमेशा रहा और जिस तरह से वह शांत और स्थिर रहते हैं, वो भी काफी इंस्पायरिंग चीज है।
राम,राज
जारी वार्ता
More News

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने कार्तिक, वीर, ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी

16 Dec 2025 | 10:39 PM

अबू धाबी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी-ऑक्शन के दौरान लीग के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। .

see more..

संतोष ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को

16 Dec 2025 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में 19 दिसंबर से होने वाली संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिये दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को सौंपी गयी है। टीम मैनेजर (बैंक ऑफ इंडिया) सुनील दत्त ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पाकिस्तान भी अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में

16 Dec 2025 | 8:22 PM

दुबई, 16 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। .

see more..

लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं सबालेंका

16 Dec 2025 | 8:21 PM

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (वार्ता) महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने दुनिया की शीर्ष महिला टेनिस स्टार एरिना सबालेंका को लगातार दूसरी बार 'साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' चुना है। .

see more..

ममता ने खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार किया

16 Dec 2025 | 8:19 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। .

see more..