Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:36 Hrs(IST)
खेल


एम डी निधीश और बाबा अपराजित ने सौराष्ट्र को 160 रन पर समेटा

मंगलापुरम, 08 नवंबर (वार्ता) एम डी निधीश (छह विकेट) और बाबा अपराजित (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर केरल ने रणजी ट्रॉफी तीसरे दौर के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में सौराष्ट्र को 160 के स्कोर पर समेट दिया। स्टंप्स के समय केरल ने दो विकेट पर 82 रन बना लिये हैं।
आज यहां केरल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र सात रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। हार्विक देसाई (शून्य), चिराग जानी (पांच) और अर्पित वसावड़ा (शून्य) को एम डी निधीश ने आउट किया। इसके बाद प्रेरक मांकड और जय गोहिल के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।
25वें ओवर में निधीश ने प्रेरक मांकड (13) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। जय गोहिल के अलावा सौराष्ट्र का कोई भी बल्लेबाजी केरल के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। जय गोहिल ने 123 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 84 रनों की पारी खेली। उन्हें ईडन ऐपल टॉम ने आउट किया। समर गज्जर (23), धर्मेंद्रसिंह जडेजा(11) और हितेन कानबी (एक) को बाबा अपराजित ने आउट किया। कप्तान जयदेव उनादकट (16) और अंश गोसाई (एक) को निधीश ने अपना शिकार बनाया। केरल ने 55.2 ओवर में सौराष्ट्र की पूरी टीम को 160 रन के स्कोर पर समेट दिया। केरल के लिए एम डी निधीश ने 13ओवर में 20 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं बाबा अपराजित ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये। ईडन ऐपल टॉम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए केरल ने पहली पारी में आज स्टंप्स के समय 22 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बना लिये है हालांकि वह अभी भी सौराष्ट्र के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 78 रन पीछे है। रोहन कुन्नुमल (नाबाद 59) और अहमद इमरान (नाबाद दो) क्रीज पर मौजूद थे।
राम,राज
वार्ता
More News

एकाना में सीरीज़ पर जीत की मुहर लगाने उतरेगी भारतीय टीम

16 Dec 2025 | 2:48 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम जब बुधवार को यहां एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में जीत की मुहर लगाने के इरादे से मैदान में उतरना चाहेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी दर्शकों की निगाहें टिकी होंगी। .

see more..

श्रीगंगानगर अंडर-14 क्रिकेट टीम घोषित

16 Dec 2025 | 1:41 PM

श्रीगंगानगर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट संघ ने राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के लिए जिला टीम की घोषणा कर दी है।.

see more..

एडिलेड टेस्ट : कमिंस, लायन की हुई टीम में वापसी

16 Dec 2025 | 1:36 PM

एडीलेड, 16 दिसंबर (वार्ता) एडिलेड ओवल में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एशेज़ टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ-स्पिनर नेथन लायन की वापसी हो गयी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पिंक बॉल टेस्ट के लिये टीम का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी। .

see more..

मिलानो-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेगी मारिया केरी

16 Dec 2025 | 12:54 PM

मिलान, 16 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी गायिका और पॉप स्टार मारिया केरी मिलानो-कोर्टिना छह फरवरी को इटली की राजधानी मिलान के सैन सीरो स्टेडियम में होने वाले 2026 विंटर आलंपिक के उद्घाटन समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगी। .

see more..

बीबीएल में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से रोका गया

15 Dec 2025 | 6:53 PM

जिलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया) 15 दिसंबर (वार्ता) बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से हटा दिया गया।.

see more..