Monday, Dec 15 2025 | Time 17:23 Hrs(IST)
खेल


डब्ल्यूबीबीएल में खेलेंगी जेमिमा रोड्रिग्स

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स महिला एकदिवसीय विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब रविवार से शुरु हो रहे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलती नजर आयेंगी।
ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं के लिए प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का यह 11वां संस्करण रविवार से शुरु हो रहा है। जेमिमा रोड्रिग्स इस बार डब्ल्यूबीबीएल में खेलने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर होंगी। उन्हें डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट में ब्रिसबेन हीट ने बरकरार रखा है। रोड्रिग्स इससे पहले मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स टीमों के लिए भी खेल चुकी हैं। ब्रिसबेन हीट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मेलबर्न रेनेगेड्स से भिड़ेगी। यह इस सत्र का पहला मैच होगा।
हालांकि, महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा इस बार के डब्ल्यूबीबीएल सीजन में हिस्सा नहीं लेंगी। वह पिछले सीजन में मेलबर्न स्टार्स टीम का हिस्सा थीं। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पिछले सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व किया था, इस बार के ड्राफ्ट के लिए नामांकन नहीं कराया है।
डब्ल्यूबीबीएल के इस सत्र में एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्रिसबेन हीट, मेलबर्न स्टार्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स सहित कुल आठ टीम में हिस्सा ले रही है।
प्रत्येक टीम लीग चरण में बाकी सभी टीमों से कम से कम एक बार भिड़ेगी और कुल 10 मैच खेलेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।
नॉकआउट चरण में, लीग स्टेज की शीर्ष टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
एलिमिनेटर की विजेता टीम लीग स्टेज की दूसरे स्थान वाली टीम से ‘चैलेंजर’ मुकाबले में खेलेगी, जिसके विजेता को फाइनल में दूसरी जगह मिलेगी। फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।
राम,राज
वार्ता
More News

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..

शेफाली वर्मा और साइमन हार्मर नवंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए

15 Dec 2025 | 3:24 PM

दुबई, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा और दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नवंबर माह का पुरुष और महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।.

see more..

कथित दुर्व्यवहार के बारे में ‘गंभीर शिकायत’ के बाद न्यू साउथ वेल्स खिलाड़ी पर लगा प्रतिबंध

15 Dec 2025 | 2:58 PM

न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया), 15 दिसंबर (वार्ता) युवा खिलाड़ियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की एक गंभीर शिकायत के बाद न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के एक क्रिकेटर पर किसी भी स्तर पर खेलने पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।.

see more..

मेसी अरुण जेटली स्टेडियम में सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में होंगे शामिल

15 Dec 2025 | 2:47 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी सोमवार शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच शामिल होंगे।उनके अपराह्न राजधानी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।.

see more..