Friday, Sep 4 2026 | Time 20:09 Hrs(IST)
खेल


जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 211 के स्कोर पर समेटा

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) आकिब नबी (पांच विकेट), वंशराज शर्मा और आबिद मुश्ताक (दो-दो विकेट ) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर में एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को 211 रन के स्कोर पर समेट दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय जम्मू कश्मीर ने 31 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे।
आज यहां जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 14 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। अर्पित राणा (शून्य ), यश ढुल (एक ) और सनत सांगवान (12) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान आयुष बदोनी ने आयुष दोसेजा के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। 37वें ओवर में वंशराज शर्मा ने आयुष बदोनी को पगबाधा आउटकर दिल्ली को चौथा झटका दिया। आयुष बदोनी ने 82 गेंदों में छह छक्के लगाते हुए 84 रन बनाये। इसके बाद आबिद मुश्ताक ने आयुष दोसेजा (65) को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजी आक्रमण के आगे सुमित माथुर के अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। केरल ने दिल्ली 69 ओवर में 211 के स्कोर पर रोक दिया। सुमित माथुर ने 115 गेंदों आठ चौके और एक छक्का लागाते हुए नाबाद 55 रन बनाये।
जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने पांच, वंशराज शर्मा और आबिद मुश्ताक दो-दो विकेट लिये। सुनील कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 31 रन बना लिये और वह अभी भी दिल्ली के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 180 रन पीछे है। दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट लिये।
अन्य मैच इस प्रकार रहे, कानपुर : उत्तर प्रदेश बनाम नागालैंड मुकाबले में माधव कौशिक (नाबाद 120) और आर्यन जुयाल ( नाबाद 118) के शतकों की बदौलत यूपी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 301 रन बना लिए हैं।
नागपुर: विदर्भ बनाम ओडिशा का मैच बराबरी पर है। ध्रुव शोरे ने नागपुर में नाबाद 128 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम ने एक समय 6 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 234 रन बना लिये हैं।
कुमार कुशाग्र (नाबाद 133) और रॉबिन मिंज (79) ने झारखंड को बड़ौदा के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्टंप्स तक, झारखंड ने पांचवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के 135 रन जोड़ने के बाद 5 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं।
हनुमा विहारी (नाबाद 143) और सेंटू सरकार (94) ने असम के खिलाफ त्रिपुरा के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने अगरतला में दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 316 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 210 रन जोड़े।
अनुस्तुप मजूमदार (नाबाद 103) और शाहबाज अहमद (86) ने रेलवे के खिलाफ बंगाल को बचाया। बंगाल 37वें ओवर में 61 रन पर चार विकेट गंवा कर संघर्ष कर रहा था। उन्होंने तेजी से 134 रन जोड़े। बंगाल ने दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 273 रन बना लिये है।
हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच में मेजबान टीम हैदराबाद ने सात विकेट पर 295 रन बना लिये है। राहुल रादेश ( नाबाद 85) रन बनाकर क्रीज पर है। इस बीच, अनिकेत चौधरी और अशोक शर्मा ने मेहमान टीम के लिए दो-दो विकेट लिए।
मुशीर खान (112) और सिद्धेश लाड (नाबाद 100) ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम एक समय 73 पर विकेट गंवा कर संकट में थी। ऐसे संकट के समय मुशीर और लाड ने 157 रन जोड़े। अर्पित गुलेरिया ने हिमाचल प्रदेश के लिए दो विकेट लिए।
मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश मैच में अर्पित भाटेवारा (नाबाद 203) स्टंप्स के समय दो विकेट पर 386 रन हो गया।
राम,राज
वार्ता
More News

फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में

04 Sep 2026 | 7:02 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।.

see more..

श्रीनीति की नज़रें युगल खिताब पर, नियंथ ने टॉप सीड तेजस को हराया

04 Sep 2026 | 7:01 PM

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता) केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर जे 30 बेंगलुरु में स्थानीय टीनएजर श्रीनीति चौधरी एकल और युगल दोनों खिताब जीतने की राह पर हैं। वहीं, अमेरिका के नियंथ बद्रीनारायणन ने टॉप सीड और घरेलू खिलाड़ी तेजस रवि को हराकर शुक्रवार को एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में लड़कों के एकल फाइनल का रोमांचक मुकाबला तय किया।.

see more..

17-18 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी टी20 व्हीलचेयर क्रिकेट ट्राई सीरीज

04 Sep 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेल विजन से प्रेरित होकर और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, हरीश खुराना विधायक- दिल्ली ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली (पीआरएसडी) के साथ रणनीतिक साझेदारी में दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (डीडब्ल्यूसीए) द्वारा टी20 ट्राई सीरीज 2026 आयोजित करने की घोषणा की। .

see more..

हम पाकिस्तान के खिलाफ एक टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है:दीप्ति शर्मा

04 Sep 2026 | 6:29 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के शानदार रिकॉर्ड को अधिक अहमियत नहीं देते हुए कहा कि शनिवार को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो पिछले नतीजों से उन्हें कोई मानसिक बढ़त नहीं मिलेगी। हम एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है।.

see more..

आईईएसओ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदक जीतने वाली ‘टीम इंडिया’ के छात्रों को जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

04 Sep 2026 | 5:47 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां पृथ्वी भवन में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2026 में नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया और बधाई दी। .

see more..