More News19 Aug 2026 | 12:17 PMगॉल, 19 अगस्त (वार्ता) रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया है। अब जहां भारत को जीत के लिए चार विकेट की आवश्यकता है, वहीं श्रीलंका को इसके लिए 197 रन बनाने होंगे।.
see more.. 19 Aug 2026 | 12:00 PMओहायो, (अमेरिका) 19 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की टेनिस स्टार कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन 2026 में महिला एकल के तीसरे दौर में हमवतन एन ली के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए 'क्वीन सिटी' में अपने करियर का दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद को जिंदा रखा। .
see more.. 19 Aug 2026 | 11:26 AMलखनऊ, 19 अगस्त (वार्ता)। कप्तान करन शर्मा (92 रन नाबाद, 48 गेंद) की तूफानी पारी की बदौलत गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में मंगलवार देर रात गौर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन ही बना सकी। करन शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।.
see more.. 19 Aug 2026 | 12:56 AMनयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह पहला मौका है, जब कोई गेम गोल्डन पॉइंट तक पहुंचा है। अशित सूर्या और अमृता प्रमुतेश की भारतीय जोड़ी एमरे सोनमेज़ और यास्मीन बेक्तास से 71 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में 21-16, 29-30, 22-24 से हार गयी।.
see more.. 18 Aug 2026 | 9:32 PMएम्स्टलवीन, 18 अगस्त (वार्ता) भारत ने महिला हॉकी विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में क्वालीफिकेशन लगभग सुरक्षित कर लिया। सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेम्सियामी और साक्षी राणा ने सुनिश्चित किया कि भारत पूरे तीन अंक हासिल कर ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंचे।.
see more..