Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:47 Hrs(IST)
खेल


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल चैंपियनशिप बरकरार रखी; श्रीहरी नटराज बने सबसे सफल एथलीट

जयपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) कैनो और कयाकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ एथलेटिक्स और स्विमिंग में दमदार कोशिशों के दम पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में शुक्रवार को 12-दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के समापन पर अपनी ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब सफलतापूर्वक बचा लिया।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने अभियान का अंत 67 पदकों के साथ किया, जिसमें 42 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं। कैनो और कायकिंग- जो पहली बार केआईयूजी में शामिल हुआ - में उन्होंने 30 में से 23 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा दिखाया। इसके अलावा उन्होंने स्विमिंग में छह, एथलेटिक्स में पांच, रेसलिंग में दो तथा वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, साइक्लिंग, आर्चरी, टेबल टेनिस और कबड्डी में एक-एक स्वर्ण जीता।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने कुल 78 पदक जीतकर रनर-अप स्थान हासिल किया - चैंपियंस से 11 अधिक – लेकिन कम स्वर्ण पदकों के कारण उन्हें दूसरा स्थान मिला। एलपीयू ने 32 स्वर्ण, 25 रजत और 22 कांस्य जीते। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने भी 32 स्वर्ण जीते, लेकिन 22 रजत और 18 कांस्य के कारण उन्हें तीसरा स्थान मिला।
केआईयूजी 2025 के पाँचवें संस्करण में राजस्थान के सात शहरों में कुल 222 यूनिवर्सिटी के 4448 एथलीटों ने 23 स्पर्धाओं में भाग लिया। यह खेल आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसकी मेजबानी पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने की।
गेम्स के दौरान एथलीटों ने एथलेटिक्स में 12 नए मीट रिकॉर्ड, जिनमें दो ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड शामिल हैं, बनाए - जो पूरे 12 दिनों के दौरान उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं।
ओलंपियन और देश के शीर्ष तैराक श्रीहरी नटराज केआईयूजी 2025 के सबसे सफल एथलीट रहे। उन्होंने नौ स्वर्ण और दो रजत जीतकर जैन यूनिवर्सिटी को 27 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और बास्केटबॉल में एक स्वर्ण ने उनके पदक टैली को और बढ़ाया, जिससे 2021 के चैंपियन जैन यूनिवर्सिटी तालिका में चौथे स्थान पर रही।
अंतिम दिन 28 स्वर्ण पदक दांव पर थे, जिनमें से 24 अकेले बॉक्सिंग में थे। इस वजह से दूसरे स्थान की लड़ाई एलपीयू और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बीच थी। एलपीयू ने आखिरी दिन बॉक्सिंग में दो और कबड्डी में एक स्वर्ण जीतकर यह मुकाबला अपने नाम किया।
गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने भरतपुर के लोहेगढ़ इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और कुल 15 स्वर्ण, 15 रजत और 18 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।
राज
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..