Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:36 Hrs(IST)
खेल


जस्टिन ग्रीव्स का ऐतिहासिक दोहरा शतक, न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच हुआ ड्रा

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) 06 दिसंबर (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच जस्टिन ग्रीव्स ( दो विकेट/ नाबाद 202), शाई होप (140) और केमार रोच (नाबाद 58) की जुझारू पारियों के दम वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन शनिवार को दूसरी पारी में छह विकेट पर 457 का स्कोर कर मैच को शानदार तरीके से ड्रा कराने में सफल रहा। और उसने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चरण के अपने छठे टेस्ट में पहला अंक हासिल किया।
आज यहां वेस्टइंडीज ने कल दो विकेट पर 217 रनों से आगे खेलना शुरु किया। वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट 93वें ओवर में 268 के स्कोर पर शाई होप के रूप में गिरा। शाई होप ने 234 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 140 रनों की पारी खेली। कुछ देर बाद जैक फाउल्क्स ने टेविन इमलाच (चार) को आउट कर न्यूजीलैंड के मैच जीतने की उम्मीद को हवा दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केमार रोच ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना बहादुरी से किया और पिच पर टिके रहे। इसी दौरान ग्रीव्स ने पहले अपना शतक और उसके बाद दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ ग्रीव्स टेस्ट की चौथी पारी में डबल सेंचुरी बनाने वाले चौथे वेस्टइंडियन और कुल मिलाकर सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए जेकब डफी ने तीन विकेट लिये। माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉक्स और मैट हेनरी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
जस्टिन ग्रीव्स की शानदार बल्लेबाजी की वजह से उन्हें इस एक ही पारी में अपने 12-टेस्ट करियर की आधी से अधिक गेंदों का सामना करना पड़ा, और वेस्टइंडीज ने क्राइस्टचर्च में 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चरण के अपने छठे टेस्ट में पहला अंक हासिल किया। उन्होंने कुल 163.3 ओवर खेले, जो 95 सालों में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में चौथी पारी में सबसे ज्यादा ओवर हैं। तीसरे दिन 92 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज को बचाने वाली 196 रन की पार्टनरशिप में शाई होप का साथ देने के बाद, जब होप (140) और टेविन इमलाच जल्दी-जल्दी आउट हो गए, तो ग्रीव्स पारी की जान बन गए।
उन्होंने आखिरी ओवर से ठीक पहले जैकब डफी की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से मारकर अपना पहला शानदार टेस्ट दोहरा शतक पूरा किया। यह आखिरी सेशन में उनका सिर्फ दूसरा चौका था, और उनके साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका तालियों से स्वागत किया। ग्रीव्स ने 388 गेंदों में 19 चौके लगाते हुए नाबाद 202 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जो शुरू तो अपने खास कलात्मक अंदाज और जोश के साथ हुई थी, लेकिन बाद में वह मकसद और हिम्मत से भरी एक मजबूत पारी में बदल गई। ग्रीव्स को शरीर पर इतनी गेंदे लगी कि वह गिन भी नहीं सकते थे, उन्होंने अपने करियर में सबसे अधिक गेंदें खेलीं, और एक ही मकसद और पक्के इरादे के साथ अपने नेचुरल अंदाज को कंट्रोल में रखा। जस्टिन ग्रीव्स यह एक ऐसी पारी थी जो बचाव के तौर पर शुरू हुई और हार न मानने पर खत्म हुई।
ग्रीव्स ने ऐसे समय धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जब आज वेस्टइंडीज 531 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 277 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था। जैक फाउल्क्स और जैकब डफी जैसे दो थके हुए फ्रंटलाइन पेसर के साथ कमजोर पड़ चुके न्यूजीलैंड के गेंदबाजो को अपनी जीत पक्की लग रही थी। लेकिन ग्रीव्स को 37 साल के अनुभवी खिलाड़ी केमार रोच के रूप में एक काबिल साथी मिला, जिन्होंने अपने कमबैक टेस्ट में ऐसे बल्लेबाजी की जैसे उनकी जिदगी इसी पर टिकी हो। केमार रोच ने 233 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाये।
ग्रीव्स और केमार रोच ने 409 गेंदों तक बिना आउट हुए बल्लेबाजी की, यह 180 रन की साझेदारी सातवें विकेट के लिए एक रिकॉर्ड है जिसने 35 साल पहले सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 163.3 ओवर में, यह 1930 के बाद वेस्टइंडीज की सबसे लंबी चौथी पारी थी। उनका टोटल 457 पर 6 भी टाइम-बाउंड टेस्ट में अब तक का सबसे ज्यादा चौथी पारी का टोटल था। अकेले ग्रीव्स ने 564 मिनट और 388 गेंदों तक बल्लेबाजी की, जिसमें से 201 रन उन्होंने शाई होप के साथ 196 रन की पार्टनरशिप में बनाए, जिन्होंने आंखों के इन्फेक्शन से जूझते हुए 140 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 466 रन पर घोषित की।
वहीं वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 167 रन बनाये।
राम, राज
वार्ता
More News

सफलता अनुशासन, धैर्य और वर्षों के अनदेखे प्रयास पर बनती है: अमन सहरावत

13 Jan 2026 | 2:56 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई में परंपरा और आधुनिक खेल महत्वाकांक्षा का एक शक्तिशाली संगम देखने को मिला, जब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने 12 जनवरी को शहर भर में एक दिवसीय युवा और अखाड़ा कनेक्ट दौरे का समापन किया।.

see more..

नॉर्वे शतरंज 2026 से ओस्लो में शिफ्ट होगा, 13 साल का स्टावेंजर चैप्टर खत्म

13 Jan 2026 | 2:30 PM

ओस्लो, 13 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में से एक, नॉर्वे शतरंज, 2026 से एक नए दौर में प्रवेश करेगा, क्योंकि यह इवेंट 13 साल बाद स्टावेंजर से ओस्लो में शिफ्ट हो रहा है, जैसा कि नॉर्वे शतरंज द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है।.

see more..

जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी भावुक प्रतिक्रिया

13 Jan 2026 | 2:16 PM

मेलबर्न,13 जनवरी (वार्ता) मिलोस राओनिक ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर के बाद, नोवाक जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राओनिक को उनके यादगार करियर के लिए बधाई दी।.

see more..

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

13 Jan 2026 | 2:06 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी।.

see more..

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..