Wednesday, Sep 9 2026 | Time 06:39 Hrs(IST)
खेल


भारत ने आखिरकार टॉस जीता, फील्डिंग का किया फैसला

विशापत्तनम 06 दिसंबर (वार्ता) लगातार बीस टॉस हारने के बाद भारत ने शनिवार को अखिरकार तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आज यहां भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। टॉस के बाद राहुल ने कहा कल अभ्यास के दौरान हमने ओस तो देखी थी, लेकिन रांची और रायपुर की अपेक्षा यहां देरी से आ रही है। हम स्कोर का पीछा करके देखना चाहते हैं। पिछले दो मैचों में टीम ने जैसा खेल दिखाया है उससे बेहद खुशी है। हमें आज टीम में एक बदलाव किया गया है। वॉशिंगटन की जगह तिलक वर्मा एकादश में आए हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। अच्छी शुरुआत से मध्यक्रम का काम आसान होगा। क्राउड लगातार आ रहा है और काफ़ी मजा आ रहा है। उम्मीद है कि आज भी एक रोमांचक मैच होगा। हमारी टीम में दो बदलाव किए हैं क्योंकि दो खिलाड़ी चोटिल हैं। बर्गर और डीजॉर्जी की जगह रायन रिकलटन और ऑटनील बार्टमैन आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/ विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका एकादश :- एडन मारक्रम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, रायन रिकल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और ऑटनील बार्टमैन।
राम ,राज
वार्ता
More News

राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर

08 Sep 2026 | 9:51 PM

लखनऊ/जम्मू, 8 सितंबर (वार्ता) जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, सात रजत और 14 कांस्य समेत कुल 34 पदक जीतकर ओवरऑल तृतीय स्थान हासिल किया।.

see more..

किलियन एमबाप्पे, लियोनल मेसी और अलेक्सिया पुटेलास जैसे स्टार खिलाड़ी नॉमिनी की लिस्ट में शामिल

08 Sep 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (वार्ता) दुनिया भर के फ़ुटबॉल में दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को एक बार फिर सम्मानित करने का समय आ गया है। मंगलवार को पुरुषों और महिलाओं के बैलन डी’ओर के लिए नॉमिनी की घोषणा की गई। स्टार खिलाड़ियों से भरी इन शॉर्टलिस्ट में कई प्रतिभाशाली और शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।.

see more..

आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान की खिलाड़ी गुल फ़िरोज़ा पर जुर्माना

08 Sep 2026 | 9:32 PM

दुबई, 08 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान की खिलाड़ी गुल फ़िरोज़ा पर सोमवार को हांगकांग के ख़िलाफ़ महिला एशिया कप ग्रुप ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

बिरहानु लेगेसे और इरीन चेप्टाई स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे

08 Sep 2026 | 9:11 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इथियोपिया के दो बार के चैंपियन बिरहानु लेगेसे और केन्या की इरीन चेप्टाई 18 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में अंतरराष्ट्रीय एलीट खिलाड़ियों की लिस्ट में मुख्य आकर्षण होंगे।.

see more..