Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:20 Hrs(IST)
खेल


चोटिल बर्गर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

विशाखापत्तनम, 06 दिसंबर (वार्ता) चोट के चलते नांद्रे बर्गर और टॉनी डी ज़ॉर्ज़ी भारत के ख़िलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। बर्गर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुक़ाबले से बाहर हो गए थे जबकि डी ज़ॉर्ज़ी को दक्षिण अफ्रीका की चेज के दौरान 45वें ओवर में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और वह 17 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
सीएसए के बयान में बताया गया कि दोनों खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्कैन हुआ था और बर्गर भारत के ख़िलाफ मंगलवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज के लिए बर्गर का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है।
क्वेना मफ़ाक़ा का भी अभी रिहैबिलेशन पूरा नहीं हुआ है इसलिए टी20 दल से उनका नाम भी वापस ले लिया गया है। मफ़ाक़ा की जगह पर लुथो सिपामला को साउथ अफ़्रीका के दल में जगह दी गई है।
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दल
एडन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनावन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिख नॉर्खिए, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स
राज
वार्ता
More News

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित की टी20 टीम

13 Jan 2026 | 1:44 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जो 19 से 22 जनवरी तक दुबई में खेली जाएगी।.

see more..

बोनस-पॉइंट जीत से प्रिटोरिया कैपिटल्स टॉप पर

13 Jan 2026 | 1:37 PM

सेंचुरियन,13 जनवरी (वार्ता) प्रिटोरिया कैपिटल्स एमआई केप टाउन पर 53 रन की बोनस-पॉइंट जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी। इस हार से एमआई सीटी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई और प्लेऑफ में पहुंचने की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं।.

see more..

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग की सीजन 3 के साथ लद्दाख में वापसी

13 Jan 2026 | 1:25 PM

लेह (लद्दाख), 13 जनवरी (वार्ता) रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3, 29 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी। रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन द्वारा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के सहयोग से आयोजित इस सीजन में लीग के विस्तार की एक अहम झलक देखने को मिलेगी। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यापक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम कुल 75 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेगी।.

see more..

भारत के ख़िलाफ सीरीज के बाद संन्यास लेंगी एलिसा हीली

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और आठ विश्व कप ख़िताब जीतने वाली दुनिया की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली, फरवरी-मार्च 2026 में भारत के ख़िलाफ होने वाली मल्टी-फ़ॉर्मेट घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी।.

see more..