Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:32 Hrs(IST)
खेल


मेहर-शैलेंद्र ने जीता पुरुष युगल खिताब, अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस चैंपियन

लखनऊ 07 दिसंबर (वार्ता) मेहर व शैलेंद्र ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर बेहतरीन जुगलबंदी की बदौलत पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस, अंडर-14 बालक में कृष्णा सिंह व अंडर-10 बालक में सार्थक शुक्ला चैंपियन बने। पुरुष एकल सेमीफाइनल में जीत से अनुरुद्ध व अनुज ने खिताबी भिड़ंत तय की।
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष युगल फाइनल में शैलेंद्र व मेहर ने अनुज व अनुरुद्ध को 7-5 से हराया। एक अन्य फाइनल मुकाबलों में बालिका अंडर-12 में अन्वेशा ने सिया को 8-6 (4-3) से हराया जबकि बालक अंडर-12 में तेजस ने अभय पाल को 4-0 से हराया। बालक अंडर-14 में कृष्णा सिंह ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-3 से, बालक अंडर-10 में सार्थक शुक्ला ने अधिराज सिंह को 4-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
पुरुष एकल सेमीफाइनल में अनुरुद्ध ने यश को 7-5 से और अनुज ने राहुल को 7-4 से हराया। बालक अंडर-18 सेमीफाइनल में अनुरुद्ध कुमार ने अथर्व गोयल को 7-1 से व अनुज कुमार ने रोहिन राज को 7-2 से पराजित किया। बालक अंडर-16 सेमीफाइनल में रोहिन ने मोहम्मद आरिज़ को 7-5 से एवं अर्णव चौहान ने शौर्य सिंह को 7-4 से हराया।
प्रदीप
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..