Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:59 Hrs(IST)
खेल


यूपी की पुरुष टीम ने फेडरेशन कप हैंडबाल में बिहार को हराया

लखनऊ, 7 दिसंबर (वार्ता) महिला टीम के बाद मेजबान उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने बिहार को रोमांचक मैच में 41-37 से हराया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की जीत में अविनाश ने सर्वाधिक 11 गोल दागने में सफलता हासिल की। उनका साथ देते हुए मनकेश ने 9, विक्रांत ने 8, प्रदीप व रजनीश ने 4-4 और यशवंत ने 3 गोल करते हुए टीम को मजबूती दी। बिहार की ओर से शुभम व मुकेश ने 10-10 गोल दागे, रिधम ने आठ, तौसीफ ने 5 व रोशन ने 3 गोल किए लेकिन टीम मैच पलट नहीं सकी। इस मैच में मध्यांतर तक दोनों ही टीमें 19-19 से बराबरी पर थी।
पुरुष वर्ग में ही पंजाब ने रोमांचक मैच में सीआईएसएफ के खिलाफ 37-35 से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब से गुरिंदर ने सर्वाधिक 11 गोल किए। वहीं गौरव ने 7, जशमीत ने 4 व संजू और जगमीत ने 3-3 गोल करने में सफलता हासिल की। सीआईएसएफ से संदीप ने 7, आमिर ने 6 और अमित ने 4 गोल किए।
एक अन्य मैच में सीआईएसएफ ने दमदार वापसी करते हुए जम्मू-कश्मीर को 42-33 से हराया। विजेता टीम की ओर से ब्रिटन व आमिर ने सर्वाधिक 10-10 गोल दागे। उनका साथ देते हुए संदीप ने 8 व अमित ने 6 गोल किए। जम्मू-कश्मीर से नीरज व दलीप 9-9 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।
पुरुष वर्ग में दिल्ली ने गुजरात को रोमांचक मैच में 35-34 से हराया। एक अन्य मैच में सीआरपीएफ ने दिल्ली को 21-19 से मात दी। दूसरी ओर राजस्थान ने बीएसएफ को 40-37 से और महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 35-31 से हराया। महिला वर्ग में राजस्थान ने पंजाब को 21-16 से हराया। राजस्थान से रूकमणि ने 8 व पूजा कंवर ने 6 गोल किए। पंजाब से अर्शपीत कौर ने सर्वाधिक आठ गोल किए।
प्रदीप
वार्ता
More News

नॉर्वे शतरंज 2026 से ओस्लो में शिफ्ट होगा, 13 साल का स्टावेंजर चैप्टर खत्म

13 Jan 2026 | 2:30 PM

ओस्लो, 13 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में से एक, नॉर्वे शतरंज, 2026 से एक नए दौर में प्रवेश करेगा, क्योंकि यह इवेंट 13 साल बाद स्टावेंजर से ओस्लो में शिफ्ट हो रहा है, जैसा कि नॉर्वे शतरंज द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है।.

see more..

जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी भावुक प्रतिक्रिया

13 Jan 2026 | 2:16 PM

मेलबर्न,13 जनवरी (वार्ता) मिलोस राओनिक ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर के बाद, नोवाक जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राओनिक को उनके यादगार करियर के लिए बधाई दी।.

see more..

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

13 Jan 2026 | 2:06 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी।.

see more..

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित की टी20 टीम

13 Jan 2026 | 1:44 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जो 19 से 22 जनवरी तक दुबई में खेली जाएगी।.

see more..