Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:37 Hrs(IST)
खेल


शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास वापस लिया

ढाका 08 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी-20 से अपना संन्यास वापस ले लिया है। शाकिब ने एक साल से अधिक के समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है और पिछले साल ही उन्होंने टेस्ट और टी-20 से संन्यास लिया था।
शाकिब ने मोईन अली के पॉडकास्ट में बात करते हुए रविवार को कहा, “मैं आधिकारिक तौर पर सभी प्रारूपों से रिटायर नहीं हुआ हूं। यह पहला मौका है जब मैं इसका खुलासा कर रहा हूं। मेरी योजना बंगलादेश जाकर एकदिवसीय, अंतरराष्ट्रीय टी-20 और टेस्ट की एक पूरी सीरीज खेलने के बाद रिटायर होने की है।”
उन्होंने कहा, “मैं एक ही सीरीज में सभी प्रारूपों से रिटायर हो सकता हूं। इसकी शुरुआत टी-20, एकदिवसीय और टेस्ट या फिर टेस्ट, वनडे और टी-20 से हो सकती है। दोनों ही तरह मैं संतुष्ट हूं, लेकिन मैं एक पूरी सीरीज खेलकर ही रिटायर होना चाहता हूं।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बंगलादेश लौटेंगे तो शाकिब ने कहा, “मुझे उम्मीद है। इसीलिए मैं टी-20 लीग्स में खेल रहा हूं। मुझे लगता है कि ये होगा। मुझे लगता है कि जब एक खिलाड़ी कुछ कहता है तो वह अपने शब्दों के साथ रहने का प्रयास करता है। अचानक वे इसमें बदलाव नहीं करते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा खेलूंगा या नहीं। उसके बाद मैं एक खराब सीरीज खेल सकता हूं, यदि मैं खेलना चाहूं। लेकिन मुझे ऐसा करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि ये पर्याप्त है। ये उन फैंस को अलविदा कहने का अच्छा तरीका होगा जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। घरेलू सीरीज खेलकर उन्हें कुछ वापस दिया जा सकता है।”
गेंदबाजी एक्शन को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं थोड़ा जानबूझकर ऐसा कर रहा था क्योंकि मैंने एक ही मैच में 70 से अधिक ओवर डाल दिए थे। मैंने अपने करियर में किसी टेस्ट में 70 ओवर नहीं डाले हैं। मैं टॉन्टन में सरे के लिए समरसेट के खिालफ चार दिवसीय मैच खेल रहा था। मैं थक गया था। मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले। हमने वह सीरीज़ जीती और फिर मैं वह चार दिवसीय मैच खेलने गया। मैं केवल एक चीज़ सोच रहा था कि अंपायर को कम से कम मुझे पहले चेतावनी दे देनी चाहिए थी। हालांकि, नियम में ये है तो उनके पास अधिकार हैं। मैंने शिकायत नहीं की।”
उन्होंने कहा, “मैं टेस्ट देने गया, फेल हो गया। इसके बाद मैंने अपना टेस्ट देखा। फिर समझ आया कि क्या हो रहा था। इसके बाद मुझे कुछ सप्ताह अभ्यास करना था जिसके लिए मैं वापस सरे गया और वे बेहद दयालु थे कि मेरी मदद को आगे आए। मैंने दो सेशन लिये और फिर सामान्य पर वापस आ गया था। मुझे लगा कि ये बेहद आसान है।”
राम
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..