Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:35 Hrs(IST)
खेल


बडौदा ने सर्विसेज को 13 रनों से हराया

हैदराबाद 08 दिसंबर (वार्ता) अमित हरिराम पासी (114) की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर बडौदा ने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सर्विसेज को 13 रनों से शिकस्त दी।
बडौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सर्विसेज के खिलाफ पांच विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बडौदा के लिए अमित हरिराम पासी ने 55 गेंदों में 10 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 114 रनों की शतकीय पारी खेली। शाश्वत रावत (14), कप्तान विष्णु सोलंकी ने (25), शिवालिक शर्मा (16), निनाद रथ्वा (12) रनों का योगदान दिया। भानु पनिया 15 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। सर्विसेज के लिए अभिषेक तिवारी ने तीन विकेट लिये। मोहित राठी और रवि चौहान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज, बडौदा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 208 रन ही बना सकी और मुकाबला 13 रनों से हार गई। सर्विसेज के लिए कुंवर पाठक और रवि चौहान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। नौवें ओवर में महेश पिठिया ने कुंवर पाठक को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। कुंवर पाठक ने 29 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (51) रन बनाये। इसके अलावा रवि चौहान ने 32 गेंदों में (51), कप्तान मोहित अहलावत ने 22 गेंदों में (41), नकुल शर्मा 13 गेंदों में (24) रन बनाकर आउट हुये। पुलकित नारंग चार गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। बड़ौदा के लिए राज लिंबानी ने तीन, सफवान पटेल ने दो विकेट लिये। चिंता गांधी और महेश पिठिया ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके आलवा अन्य मैच में बिहार ने उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराया। उत्तरप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 114 रन का स्कोर बनाया। प्रशांत वीर ने 26 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाये। समीर रिजवी (22), रिंकू सिंह (19), प्रिंस यादव (10), कप्तान आर्यन जुयाल (13) रन बनाकर आउट हुये। शिवम मावी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। बिहार के लिए मंगल महरौर ने तीन विकेट लिये। सकीबुल गनी, अमोद यादव और साकिब हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने पीयूष सिंह (57), आयुष लोहारुका (36) और बिपिन सौरभ (नाबाद 26) के योगदान से 19.2 चार विकेट पर 145 रन बनाकर बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। उत्तरप्रदेश के लिए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिये। प्रशांत वीर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
दिन के अन्य मैच विदर्भ ने आंध्रप्रदेश को 19 रनों से हराया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन मोखाड़े (50), अक्षय वड़कर ( 41), अथर्व तायडे (14) और कप्तान हर्ष दुबे (11) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 154 रन बनाये। आंध्र के लिए सत्यनारायण राजू ने चार विकेट लिये। सी वी स्टीवन, के वी शशिकांत और त्रिपुराणा विजय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी और 19 रनों से मुकाबला हार गई। आंध्र के लिए पायला अविनाश ने (44), कप्तान रिकी भुई ने (26), के वी शशिकांत ने (19), अश्विन हेब्बर (16) रन बनाकर आउट हुये। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने चार विकेट लिये। उमेश यादव और हर्ष दुबे को दो-दो विकेट मिले। प्रफुल हिंगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

13 Jan 2026 | 2:06 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी।.

see more..

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित की टी20 टीम

13 Jan 2026 | 1:44 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जो 19 से 22 जनवरी तक दुबई में खेली जाएगी।.

see more..

बोनस-पॉइंट जीत से प्रिटोरिया कैपिटल्स टॉप पर

13 Jan 2026 | 1:37 PM

सेंचुरियन,13 जनवरी (वार्ता) प्रिटोरिया कैपिटल्स एमआई केप टाउन पर 53 रन की बोनस-पॉइंट जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी। इस हार से एमआई सीटी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई और प्लेऑफ में पहुंचने की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं।.

see more..

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग की सीजन 3 के साथ लद्दाख में वापसी

13 Jan 2026 | 1:25 PM

लेह (लद्दाख), 13 जनवरी (वार्ता) रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3, 29 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी। रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन द्वारा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के सहयोग से आयोजित इस सीजन में लीग के विस्तार की एक अहम झलक देखने को मिलेगी। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यापक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम कुल 75 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेगी।.

see more..