Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:29 Hrs(IST)
खेल


प्रो रेसलिंग लीग जनवरी 2026 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) सात साल के लंबे अंतराल के बाद फ्रेंचाइजी-बेस्ड प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) अगले साल जनवरी में फिर से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कोविड महामारी और प्रबंधन के मुद्दों की वजह से चार सीजन के बाद इस रोमांचक लीग को बंद कर दिया गया था।
यह अपनी तरह की नौ भार वर्ग की लीग, जिसमें एमेच्योर रेसलिंग के साथ आकर्षक नगद पुरस्कार भी शामिल हैं। लीग में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू ) के नियमों का पालन किया जाएगा।
इसमें हिस्सा लेने वाले एथलीट में ओलंपिक मेडलिस्ट, विश्व चैंपियन और भारत और 20 से अधिक देशों के शीर्ष राष्ट्रीय पहलवान शामिल हैं।
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के मिश्रण वाली छह फ्रेंचाइजी-बेस्ड टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। लगभग 300 पहलवान नीलामी के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। बोली की तारीखें जल्द ही घोषणा की जाएंगी।
पीडब्ल्यूएल के मुख्य कार्यकारी अखिल गुप्ता ने कहा कि लीग की मेजबानी दिल्ली करेगी। जबकि छह फ्रेंचाइजी की प्रक्रिया चल रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि लीग में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।
टूर्नामेंट की शुरुआत में टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खास भार वर्ग में खेलेंगी, उसके बाद शीर्ष टीमें प्लेऑफ में जाएंगी, जहां कुल नौ मुकाबले होंगे।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने कहा है कि जिन एथलीटों ने पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह का विरोध किया था नीलामी में हिस्सा ले सकते है।
राम
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..