Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:36 Hrs(IST)
खेल


शनिवार को होंगे 19वें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले

जालंधर 12 दिसंबर (वार्ता) 19वें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को उड़ीसा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर भुवनेश्वर, सुरजीत हॉकी अकादमी, राउंड ग्लास हाकी अकादमी मोहाली और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला उड़ीसा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर भुवनेश्वर बनाम सुरजीत हॉकी अकादमी के बीच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले दोपहर दो बजे राउंड ग्लास हाकी अकैडमी मोहाली बनाम नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर की टीम के बीच खेला होगा।
शुक्रवार को पहला मैच एसजीपीसी हॉकी अकैडमी अमृतसर और साई इंफाल के बीच मैच दो-दो गोल पर बराबर रहा, एसजीपीसी टीम की तरफ से जश्नप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया जबकि साईं इंफाल टीम की तरफ से साजन यादव पंकज शर्मा ने एक-एक गोल किया। एसजीपीसी टीम के जशन प्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में बॉयज हॉस्टल लखनऊ की टीम ने नामधारी स्पोर्ट्स अकैडमी को 5-2 से हराया बॉयज हॉस्टल की तरफ से राघवेंद्र सिंह चौहान ने दो गोल, शाहरुख अली ने दो गोल, अभिजीत पाल ने एक गोल किया। नामधारी अकादमी की तरफ से अमनत वीर सिंह और प्रदीप ने एक-एक गोल किया। बॉयज हॉस्टल लखनऊ के राघवेंद्र सिंह चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राउंड ग्लास हॉकी अकैडमी मोहाली ने घुम्मण हीरा राइजिंग हॉकी अकादमी दिल्ली को 7-1 से हराया। राउंड ग्लास टीम की तरफ से सनी, अमनदीप ने 1-1, सुख मनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, सुखप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह, अनुराग सिंह ने 1-1 गोल किया। राउंड ग्लास अकादमी के अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने हॉकी हिमाचल अकादमी को 6-2 से हराया। जमशेदपुर टीम की तरफ से आशीष, मोहित ने एक-एक गोल किया जबकि टिंटूस और साबिया ने दो-दो गोल किए। हिमाचल टीम की तरफ से कुणाल प्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल किया। नवल टाटा जमशेदपुर के प्रेमचंद सौय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ठाकुर राम
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..