Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:40 Hrs(IST)
खेल


असम के चार खिलाड़ी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

गुवाहाटी 13 दिसंबर (वार्ता) असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) 2025 के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप के कारण चार खिलाड़ियों अमित सिन्हा, इशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुर को निलंबित कर दिया है।
एसीए ने शुक्रवार को इन चारों खिलाड़ियों निलंबित कर दिया। उन्होंने इनके खिलाफ राज्य पुलिस की अपराध शाखा में प्रथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज करा दी है। ये सभी खिलाड़ी अलग-अलग स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेने वाले कुछ असम के खिलाड़ियों को प्रभावित और उकसाने का प्रयास करने का आरोप है।
एसीए के सचिव सनातन दास ने कहा, "आरोप सामने आने के बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार विरोधी और सुरक्षा यूनिट (एएससीयू) ने जांच की थी। एसीयू ने भी आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पहली नजर में खेल की अखंडता को प्रभावित करने वाले गंभीर कदाचार में उनकी भागीदारी प्रतीत होती है।"
असम के एसएमटीए लीग मैच 26 नवंबर से आठ दिसंबर तक लखनऊ में हुए थे। टीम चल रहे सुपर लीग चरण के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
दास ने कहा, "स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।"
निलंबन की अवधि के दौरान इन खिलाड़ियों को जिला इकाइयों या इससे जुड़े क्लबों द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट या मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निलंबन के तहत मैच रेफरी, कोच, अंपायर आदि के रूप में कार्य करने सहित किसी भी क्रिकेट संबंधित गतिविधि में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। दास ने कहा कि सभी जिला संघों को आदेश का कडाई से पालन सुनिश्चित करने और एसीए के फैसले की जानकारी अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले क्लबों और अकादमियों को देने का निर्देश दिया गया है।
राम
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..