Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:57 Hrs(IST)
खेल


केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है।
यह अनुमति वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) का अध्यक्ष बनने के एक सप्ताह बाद आयी है। प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी में राज्य के विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सार्थक रही।
इस फैसले का त्वरित परिणाम यह होगा कि विराट कोहली चिन्नास्वामी में खेल सकेंगे क्योंकि केएससीए सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से दिल्ली के मुकाबलों को अलूर से यहां स्थानांतरित करने का विचार कर रहा है। कोहली और ऋषभ पंत दोनों ही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं और वह पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
भारत के दो बड़े खिलाड़ियों के खेलने की संभावना को देखते हुए केएससीए चिन्नास्वामी के कुछ स्टैंड्स को प्रशंसकों के लिए खोलने का भी विचार कर रहा है ताकि दो हजार से तीन हजार प्रशंसकों के लिए खेल देखने की व्यवस्था की जा सके।
सरकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रसाद के नेतृत्व वाली केएससीए समिति ने जस्टिस जॉन डिकुन्हा की रिपोर्ट से यथासंभव अधिक से अधिक बदलावों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी को शुरुआती कदम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि प्रसाद और केएससीए यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चिन्नास्वामी आईपीएल के मुकाबलों की मेजबानी करने से वंचित न रहे।
इस घटनाक्रम से अवगत एक पदाधिकारी ने कहा, "आईपीएल की वापसी की दिशा में हम सही रास्ते पर हैं।"
शुक्रवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, "भविष्य में किसी भी घटना से बचने के लिए हमने एहतियाती कदम उठाए हैं और हमने उसी अनुसार अनुमति दी है। गृह मंत्री जी परमेश्वर, केएससीए अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे।"
राम
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..