Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:38 Hrs(IST)
खेल


दीपक हुड्डा संदिग्ध गेंदबाजी सूची में

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 16 दिसंबर को होने वाले नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी को हुड्डा के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के बारे में यह जानकारी दी। घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले 30 साल के ऑलराउंडर हुड्डा पिछले आईपीएल सीजन की तरह ही अभी भी संदिग्ध सूची में बने हुए हैं। पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाज हुड्डा ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात आईपीएल मैच खेले थे, लेकिन उनमें से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की थी। हालांकि, उन्होंने तब से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में छह ओवर फेंके हैं। रणजी ट्रॉफी में एक ओवर और चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच ओवर।
आखिरी मैच उन्हें आठ दिसंबर को झारखंड के खिलाफ गेंदबाजी करते देखा गया था। अगर उन्हें फिर से संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया जाता है, तो उन पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लग सकता है। उन्होंने अहमदाबाद में उस मैच में तीन ओवर फेंके थे और 24 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
हुड्डा ने भारत के लिए 10 एकदिवसीय और 21 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं, अबू धाबी नीलामी में एएल1 (ऑलराउंडर) कैटेगरी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल हैं। एएल1 कैटेगरी में सात खिलाड़ी हैं, जिनमें वेंकटेश अय्यर, वानिंदु हसरंगा और रचिन रवींद्र शामिल हैं।
संदिग्ध एक्शन वाले दूसरे खिलाड़ी जम्मू और कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक है। उसका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कर्नाटक के 29 साल के ऑफ-स्पिनर केएल श्रीजीत (नीलामी सूची में नंबर 354) पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध है, उन पर पिछले सीजन में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। मध्य प्रदेश के ऋषभ चौहान (नीलामी सूची में नंबर 345) भी प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं।
राम
वार्ता
More News

सफलता अनुशासन, धैर्य और वर्षों के अनदेखे प्रयास पर बनती है: अमन सहरावत

13 Jan 2026 | 2:56 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई में परंपरा और आधुनिक खेल महत्वाकांक्षा का एक शक्तिशाली संगम देखने को मिला, जब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने 12 जनवरी को शहर भर में एक दिवसीय युवा और अखाड़ा कनेक्ट दौरे का समापन किया।.

see more..

नॉर्वे शतरंज 2026 से ओस्लो में शिफ्ट होगा, 13 साल का स्टावेंजर चैप्टर खत्म

13 Jan 2026 | 2:30 PM

ओस्लो, 13 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में से एक, नॉर्वे शतरंज, 2026 से एक नए दौर में प्रवेश करेगा, क्योंकि यह इवेंट 13 साल बाद स्टावेंजर से ओस्लो में शिफ्ट हो रहा है, जैसा कि नॉर्वे शतरंज द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है।.

see more..

जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी भावुक प्रतिक्रिया

13 Jan 2026 | 2:16 PM

मेलबर्न,13 जनवरी (वार्ता) मिलोस राओनिक ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर के बाद, नोवाक जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राओनिक को उनके यादगार करियर के लिए बधाई दी।.

see more..

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

13 Jan 2026 | 2:06 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी।.

see more..

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..