Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:38 Hrs(IST)
खेल


फीफा विश्वकप 2026 की टिकट के लिए 24घंटे में 50 लाख आवेदन

ज्यूरिख, 13 दिसंबर (वार्ता) अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट बिक्री के तीसरे चरण शुरू होने के 24 घंटे अंदर दुनिया भर से 50 लाख टिकटों के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। फीफा ने शनिवार को बताया कि 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के फुटबॉल प्रशंसकों ने फीफाडॉटकॉम/टिकटस के माध्यम से 50 लाख टिकटों की मांग के आवेदन प्राप्त हुए है। कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई तक होने वाले इस 48-टीमों के इस टूर्नामेंट को देखने के प्रति प्रशंसकों के उत्साह को दिखाता है।
शुरुआती आंकड़े ग्रुप-स्टेज के शानदार मुकाबलों के लिए जबरदस्त दिलचस्पी दिखाते हैं, जिसमें कोलंबिया बनाम पुर्तगाल (मियामी, 27 जून) अब तक रैंडम सिलेक्शन ड्रॉ अवधि के दौरान सबसे अधिक डिमांड वाला मैच बनकर उभरा है। ब्राजील बनाम मोरक्को (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी, 13 जून), मैक्सिको बनाम कोरिया गणराज्य (ग्वाडलजारा, 18 जून), इक्वाडोर बनाम जर्मनी (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी, 25 जून), और स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील (मियामी, 24 जून) टॉप पांच मैचों में शामिल हैं।
टिकट आवेदन के लिए 24 घंटे बाद तीनों मेजबान देश सबसे आगे रहे। इसके आलवा अगले शीर्ष दस देशों में कोलंबिया, इंग्लैंड, इक्वाडोर, ब्राजील, अर्जेंटीना, स्कॉटलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और पनामा हैं।
राम
वार्ता
More News

सफलता अनुशासन, धैर्य और वर्षों के अनदेखे प्रयास पर बनती है: अमन सहरावत

13 Jan 2026 | 2:56 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई में परंपरा और आधुनिक खेल महत्वाकांक्षा का एक शक्तिशाली संगम देखने को मिला, जब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने 12 जनवरी को शहर भर में एक दिवसीय युवा और अखाड़ा कनेक्ट दौरे का समापन किया।.

see more..

नॉर्वे शतरंज 2026 से ओस्लो में शिफ्ट होगा, 13 साल का स्टावेंजर चैप्टर खत्म

13 Jan 2026 | 2:30 PM

ओस्लो, 13 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में से एक, नॉर्वे शतरंज, 2026 से एक नए दौर में प्रवेश करेगा, क्योंकि यह इवेंट 13 साल बाद स्टावेंजर से ओस्लो में शिफ्ट हो रहा है, जैसा कि नॉर्वे शतरंज द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है।.

see more..

जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी भावुक प्रतिक्रिया

13 Jan 2026 | 2:16 PM

मेलबर्न,13 जनवरी (वार्ता) मिलोस राओनिक ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर के बाद, नोवाक जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राओनिक को उनके यादगार करियर के लिए बधाई दी।.

see more..

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

13 Jan 2026 | 2:06 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी।.

see more..

भारत की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर

13 Jan 2026 | 1:56 PM

राजकोट,13 जनवरी (वार्ता) भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। .

see more..