Monday, Sep 7 2026 | Time 14:37 Hrs(IST)
खेल


कर्नाटक चैंपियन, तमिलनाडु दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर

दीव, 10 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक की अश्मिता चंद्रा और ध्रुपद रामकृष्ण ने शनिवार को यहां घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में क्रमशः महिलाओं और पुरुषों की पांच किमी ओपन वॉटर स्विमिंग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिताएं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और राष्ट्रीय खेल महासंघों की तकनीकी देखरेख में संपन्न हुईं। खेलो इंडिया बीच गेम्स के दूसरे संस्करण में 1,100 से अधिक खिलाड़ियों ने आठ खेलों वॉलीबॉल, सॉकर, सेपक टकरॉ, कबड्डी, पेंकाक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, मल्लखंब और रस्साकशी में भाग लिया। इनमें से पहले छह खेल पदक स्पर्धाएं थीं और कुल 32 स्वर्ण पदक दांव पर थे।
चूंकि शीर्ष तीन राज्यों ने तीन-तीन स्वर्ण और दो-दो रजत पदक जीते, इसलिए ओवरऑल रैंकिंग का फैसला कांस्य पदकों की संख्या के आधार पर हुआ।
कर्नाटक ने ओपन वॉटर स्विमिंग में जीते गए तीनों स्वर्ण पदकों के दम पर कुल तीन स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदकों के साथ दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम किया। तमिलनाडु तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पिछली बार के चैंपियन मणिपुर तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश पेंचाक सिलाट में शानदार प्रदर्शन के कारण चौथे स्थान पर रहा। खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (16) इसी इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट स्पर्धा में थे और मध्य प्रदेश ने यहीं से अपने सभी पदक-तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य-जीते।
मेजबान दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ छठा स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा (दो स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य) उनसे आगे पांचवें स्थान पर रहा। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, नागालैंड और राजस्थान ने भी दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष-10 में जगह बनाई।
घोघला बीच पर अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं से पहले मणिपुर को खिताब बरकरार रखने की उम्मीद थी, क्योंकि उसकी पुरुष और महिला बीच सेपक टकरॉ टीमें ट्रायो स्पर्धा में स्वर्ण की दावेदार थीं। जहां महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को 2-0 से हराकर लक्ष्य हासिल किया, वहीं पुरुष ट्रायो फाइनल में तमिलनाडु ने मणिपुर को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी।
इससे पहले, अश्मिता चंद्रा ने शुक्रवार को जीता गया महिलाओं का 10 किमी ओपन वॉटर स्विमिंग स्वर्ण जोड़ते हुए पांच किमी स्पर्धा में भी स्वर्ण जीतकर डबल पूरा किया। पांच किमी रेस में अश्मिता ने 1:35:11 सेकेंड का समय निकालकर महाराष्ट्र की दीक्षा यादव (1:35:53 सेकेंड) को पीछे छोड़ा। कर्नाटक की आसरा सुधीर ने 1:39:14 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
पुरुषों की पांच किमी स्पर्धा में कर्नाटक के ध्रुपद रामकृष्ण ने 10 किमी के विजेता उत्तर प्रदेश के अनुराग सिंह को महज पांच सेकेंड से हराकर राज्य का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। ध्रुपद ने 1:21:33 सेकेंड का समय निकाला, जबकि कर्नाटक के ही प्रशंस एचएम ने 1:24:34 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
आज के परिणाम इस प्रकार रहे:-
बीच सेपक टकरॉ
महिला ट्रायो: स्वर्ण मणिपुर, रजत पश्चिम बंगाल, कांस्य गोवा, असम
पुरुष ट्रायो: स्वर्ण तमिलनाडु, रजत मणिपुर, कांस्य नागालैंड, असम
ओपन वॉटर स्विमिंग में महिला पांच किमी स्पर्धा में: स्वर्ण अश्मिता चंद्रा (कर्नाटक) 1:35:11 सेकेंड, रजत दीक्षा यादव (महाराष्ट्र) 1:35:53 सेकेंड, कांस्य आसरा सुधीर (कर्नाटक) 1:39:14 सेकेंड।
पुरुष पांच किमी स्पर्धा: स्वर्ण ध्रुपद रामकृष्ण (कर्नाटक) 1:21:33 सेकेंड, रजत अनुराग सिंह (उत्तर प्रदेश) 1:21:38 सेकेंड, कांस्य प्रशंस एचएम (कर्नाटक) 1:24:34 सेकेंड।
राम,राज
वार्ता
More News

मेरा लक्ष्य हमेशा सात मीटर रहा है: एंसी सोजन

07 Sep 2026 | 2:15 PM

नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) इस वर्ष भारतीय एथलेटिक्स के सबसे पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने वाली लंबी कूद एथलीट एंसी सोजन एडप्पिली ने कहा कि मेरा लक्ष्य हमेशा से सात मीटर का रहा है। इस भारतीय लंबी कूद एथलीट ने इस साल की शुरुआत में अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 साल पुराने 6.83 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, एंसी ने बताया कि रिकॉर्ड तोड़ना कभी उनका मुख्य लक्ष्य नहीं था।.

see more..

मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त किया गया

07 Sep 2026 | 1:48 PM

हरारे, 07 सितंबर (वार्ता) जिम्ब्बावे किकेट सोमवार को बताया कि कड़ी भर्ती प्रक्रिया के बाद मार्क कोल्स को महिला राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जो दोनों टीमों के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, उम्मीद है कि उसमें न्यूजीलैंड के कोल्स जिम्बाब्वे टीम के कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। कोल्स पहले पाकिस्तान और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं और स्कॉटलैंड की पुरुष टीम की भी मदद कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्रिकेट पापुआ न्यू गिनी में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर के तौर पर काम किया.

see more..

एन श्रीराम बालाजी की दूसरे राउंड में हार के साथ यूएस ओपन में भारत का सफर खत्म

07 Sep 2026 | 1:10 PM

न्यूयॉर्क, 07 सितंबर (वार्ता) यूएस ओपन 2026 टेनिस के पुरुष युगल में एन श्रीराम बालाजी की दूसरे राउंड में हार के साथ ही इस सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में भारत का सफर खत्म हो गया।.

see more..

नबी और शेफर्ड का शानदार प्रदर्शन, पैट्रियट्स को हराकर अमेजन वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

07 Sep 2026 | 12:42 PM

प्रोविडेंस, 07 सितंबर (वार्ता) मोहम्मद नबी (चार विकेट और नाबाद 25) और रोमारियो शेफर्ड (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सीपीएल 2026 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में उनकी कुल मिलाकर छठी जीत है। इसी के साथ वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है। अमेजन वॉरियर्स के लिए मोहम्मद नबी ऑल-राउंड स्टार रहे, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और शाई होप ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और अमेजन वॉरियर्स ने नौ गेंदें बाकी रहते हुए सा.

see more..

अलोचनाओं के बावजूद लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में

07 Sep 2026 | 12:18 PM

सिडनी, 07 सितंबर (वार्ता) आलोचनाओं का सामना कर रहे नंबर तीन के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। इस दौरे पर दोनों टीमें वनडे सीरीज के बाद नौ अक्टूबर से तीन लाल गेंद मैच खेलेंगी। 2018 के उस बदनाम दौरे के बाद यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। उस दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ का विवाद हुआ था। उस दौरे से अब केवल पांच खिलाड़ी बचे हैं। पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ - रेनशॉ को तब टीम में देर से शामिल किया गया था जब वॉर्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट पर .

see more..