Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:56 Hrs(IST)
खेल


जादुमणि सिंह ने जीता पहला सीनियर नेशनल गोल्ड जीता, सर्विसेज ओवरऑल चैम्पियन

ग्रेटर नोएडा, 10 जनवरी (वार्ता) बॉक्सिंग वर्ल्ड कप फाइनल के सिल्वर मेडलिस्ट जादुमणि सिंह ने आक्रामकता और तकनीकी श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने साथी इंटरनेशनल और एसएससीबी टीम के साथी पवन बर्तवाल को हराकर पुरुषों की 50-55किग्रा कैटेगरी में अपना पहला सीनियर नेशनल खिताब जीता, जबकि एसएससीबी ने शनिवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में एलीट पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आसान जीत के साथ 12 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल स्टैंडिंग में टॉप स्थान हासिल किया।
यह पहली बार था कि पुरुष और महिला नेशनल चैंपियनशिप एक ही जगह पर एक साथ आयोजित की जा रही थीं और देश भर से 600 मुक्केबाजों ने पुरुषों और महिलाओं के लिए 10-10 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया।
एसएससीबी ने पुरुषों में 9 और महिलाओं की कैटेगरी में तीन गोल्ड मेडल जीते। हालांकि प्रतियोगिता के आखिरी दिन देश के कई स्टार मुक्केबाज एक्शन में थे, लेकिन सभी की निगाहें जादुमणि और पवन के बीच मुकाबले पर थीं क्योंकि दोनों ने पिछले साल इंटरनेशनल मंच पर मेडल जीते थे। लेकिन शनिवार को पवन जादुमणि की चालाकी के आगे टिक नहीं पाए और जादुमणि ने 5:0 से जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
कुछ मिनट बाद एसएससीबी के आदित्य प्रताप (पुरुष 60-65किग्रा) ने हिमाचल के अभिनव जमवाल को 3:2 से हराया, जबकि अंकुश (पुरुष 75-80किग्रा) ने मालसावमतलुआंगा को हराकर अपने पहले सीनियर नेशनल खिताब जीते।
महिलाओं के वर्ग में, एसएससीबी की प्रीति (51-54किग्रा) और प्रांजल यादव (60-65किग्रा) और रेलवे की प्रिया (57-60किग्रा) और अल्फियान खान (80 किग्रा) ने अपने पहले सीनियर नेशनल गोल्ड मेडल जीते। इस बीच, विश्व चैंपियन मीनाक्षी ने आरएसपीबी की मंजू रानी को 5:0 से हराकर महिलाओं की 45-48किग्रा वेट कैटेगरी में अपनी बादशाहत कायम की, जबकि तेलंगाना की दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन ने महिलाओं की 48-51किग्रा फाइनल में हरियाणा की नीतू को इसी अंतर से हराया। टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (महिला 70-75 किग्रा) ने रेलवे की सनमाचा चानू थोकचोम को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
राज
वार्ता
More News

एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हराया

12 Jan 2026 | 9:55 PM

रांची, 12 जनवरी (वार्ता) एचआईएल जीसी ने सोमवार को पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के मैच में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हरा दिया।
आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में एचआईएल जीसी के लिए केन रसेल ने (14वें, 33वें, 47वें) और सैम वार्ड ने (23वें) मिनट में गोल किए, जबकि अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए ब्लेक गोवर्स ने (32वें) और उत्तम सिंह ने (56वें) मिनट में गोल किए।
इस जीत के साथ ही एचआईएल सीजी अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं यह इस सीजन में ड्रैगन्स की पहली हार है।
राम
वार्ता.

see more..

इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हराया

12 Jan 2026 | 9:48 PM

बुलावायो, 12 जनवरी (वार्ता) कप्तान थॉमस रियू (नाबाद 71) और जोसेफ मूर्स (46) की शानदार पारियों के दम इंग्लैंड की टीम ने सोमवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्व कप अभ्यास मुकाबले में भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हरा दिया।.

see more..

तन्वी शर्मा, एम तरुण इंडिया ओपन के मेन ड्रॉ में प्रमोट हुए

12 Jan 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा, महिला डबल्स नेशनल चैंपियन अश्विनी भट के और शिखा गौतम और तरुण मन्नेपल्ली को टूर्नामेंट से ठीक पहले कुछ टॉप खिलाड़ियों के हटने के बाद योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 के मेन ड्रॉ में प्रमोट किया गया।.

see more..

इंडिया ओपन में शत प्रतिशत प्रदर्शन करूंगी : सिंधु

12 Jan 2026 | 8:16 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) मलेशियन ओपन की सेमीफाइनलिस्ट पीवी सिंधु ने कहा है कि वह मंगलवार से होने वाले इंडिया ओपन में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन देंगी। .

see more..

इंडिया ओपन में 'भारतीयों' पर रहेंगी निगाहें

12 Jan 2026 | 8:05 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और पुरुष युगल की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कहना है कि घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का अहसास हमेशा खास होता है। इन सबके मुताबिक इस बार योनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2026 का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि अगस्त में इसी वेन्यू पर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।.

see more..