Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:59 Hrs(IST)
खेल


फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत पहुंची, दिल्ली में इसका अनावरण किया गया

नई दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी शनिवार को भारत पहुंची , इसका अनावरण शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ब्राजील के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी गिल्बर्टो सिल्वा ने खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे की मौजूदगी में किया।
फीफा वर्ल्ड कप 12 साल बाद ट्रॉफी टूर पर भारत लौटा है, इसे दो दिनों तक दिल्ली में रखा जाएगा और उसके बाद इसे भारत से जाने से पहले एक दिन के लिए गुवाहाटी ले जाया जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको मिलकर 11 जून से 19 जुलाई तक करेंगे, यह इस चार साल में होने वाले इवेंट का 23वां एडिशन होगा।
राज
वार्ता
More News

एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हराया

12 Jan 2026 | 9:55 PM

रांची, 12 जनवरी (वार्ता) एचआईएल जीसी ने सोमवार को पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के मैच में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हरा दिया।
आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में एचआईएल जीसी के लिए केन रसेल ने (14वें, 33वें, 47वें) और सैम वार्ड ने (23वें) मिनट में गोल किए, जबकि अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए ब्लेक गोवर्स ने (32वें) और उत्तम सिंह ने (56वें) मिनट में गोल किए।
इस जीत के साथ ही एचआईएल सीजी अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं यह इस सीजन में ड्रैगन्स की पहली हार है।
राम
वार्ता.

see more..

इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हराया

12 Jan 2026 | 9:48 PM

बुलावायो, 12 जनवरी (वार्ता) कप्तान थॉमस रियू (नाबाद 71) और जोसेफ मूर्स (46) की शानदार पारियों के दम इंग्लैंड की टीम ने सोमवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्व कप अभ्यास मुकाबले में भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हरा दिया।.

see more..

तन्वी शर्मा, एम तरुण इंडिया ओपन के मेन ड्रॉ में प्रमोट हुए

12 Jan 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा, महिला डबल्स नेशनल चैंपियन अश्विनी भट के और शिखा गौतम और तरुण मन्नेपल्ली को टूर्नामेंट से ठीक पहले कुछ टॉप खिलाड़ियों के हटने के बाद योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 के मेन ड्रॉ में प्रमोट किया गया।.

see more..

इंडिया ओपन में शत प्रतिशत प्रदर्शन करूंगी : सिंधु

12 Jan 2026 | 8:16 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) मलेशियन ओपन की सेमीफाइनलिस्ट पीवी सिंधु ने कहा है कि वह मंगलवार से होने वाले इंडिया ओपन में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन देंगी। .

see more..

इंडिया ओपन में 'भारतीयों' पर रहेंगी निगाहें

12 Jan 2026 | 8:05 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और पुरुष युगल की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कहना है कि घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का अहसास हमेशा खास होता है। इन सबके मुताबिक इस बार योनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2026 का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि अगस्त में इसी वेन्यू पर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।.

see more..