Monday, Sep 7 2026 | Time 12:02 Hrs(IST)
खेल


भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत

जयपुर, 04 फरवरी (वार्ता) इंग्लैंड ने बुधवार को यहां जयपुर में खेले गए अपोलो मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज के चौथे टी20 में भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3–1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत निरंतर साझेदारियां बनाने में नाकाम रहा और 18.5 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सका। मेज़बान टीम के लिए जयेश परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 59 रन की तेज़तर्रार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। आकाश सिंह ने 18 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर योगेंद्र भड़ोरिया ने शीर्ष क्रम में 16 रन जोड़े, हालांकि दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण भारत अंतिम ओवरों में रन गति बढ़ाने में सफल नहीं हो सका और टीम कुल 133 रनों की पहुंच सकी।
जवाब में इंग्लैंड की ओर से लियम ओ’ब्रायन ने 41 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर जीत की मजबूत नींव रखी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा क्रिस्टोफर एडवर्ड्स ने 21 रन बनाए, जबकि कप्तान कैलम फ्लिन ने 12 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
भारत ने अनुशासित गेंदबाज़ी से कुछ समय के लिए दबाव जरूर बनाया, लेकिन निचले क्रम के जॉर्डन विलियम्स ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को 19.1 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर जीत तक पहुंचा दिया।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज़ में 3–1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब पांचवां और अंतिम टी20 6 फरवरी को खेला जाएगा, जहां भारत सम्मान बचाने की कोशिश करेगा, जबकि इंग्लैंड सीरीज का समापन जीत के साथ करने के इरादे से उतरेगा।
राज
वार्ता
More News

दक्षिण अफ्रीका ने जीती त्रिकोणीय टी 20 सीरीज

06 Sep 2026 | 9:15 PM

विंडहोक, 06 सितम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रविवार को फ़ाइनल में 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को 18 ओवर में 157 रन पर निपटा दिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 29 गेंदों में 53 रन बनाने वाले जॉर्डन हर्मन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। .

see more..

गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने टेबल टॉपर अमेरिकन गैंबिट्स को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया

06 Sep 2026 | 9:03 PM

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) रविवार को बेंगलुरु में टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल, ग्लोबल चैस लीग (जीसीएल) में गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने फयेर्स अमेरिकन गैंबिट्स की जीत की लय को रोका, जबकि मौजूदा चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।.

see more..

जोविक ने एला को हराकर पहली बार यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई

06 Sep 2026 | 8:44 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) कोर्ट पर तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चले कड़े मुकाबले के बाद, इवा जोविक ने एलेक्जेंड्रा एला को 7-5, 3-6, 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई। यह उनके घरेलू ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अब तक का उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।.

see more..

भारत बनाम जापान मैच के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश

06 Sep 2026 | 8:07 PM

नयी दिल्ली, 06 सितम्बर (वार्ता) जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें चल रही हैं। जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।.

see more..

एन से-यंग ने खिताबी हैट्रिक लगाई, जेसन गुनावन ने अपना पहला बड़ा खिताब जीता

06 Sep 2026 | 6:47 PM

शेनझेन, 06 सितंबर (वार्ता) दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग ने रविवार को लगातार तीसरा चाइना मास्टर्स खिताब जीता। वहीं, हांगकांग, चीन के जेसन गुनावन ने वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में अपने पहले ही टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया।.

see more..