Friday, Mar 13 2026 | Time 18:55 Hrs(IST)
खेल


सहवाग, अफरीदी और कैलिस जैसे दिग्गजों ने 2018 में खेला था आइस क्रिकेट

सेंट मोरित्ज, 04 फरवरी (वार्ता) सर्च इंजन गूगल ने छह फरवरी से शुरु हो रहे शीतकालीन ओलंपिक 2026 को लेकर कर्लिंग खेल को दर्शाते हुए बुधवार को डूडल बनाया गया, जिसे वर्ष 2018 के शीतकालीन ओलंपिक के समय जारी किया गया था। उस समय वीरेंद्र सहवाग, शाहिद अफरीदी और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने जमी हुई सेंट मोरित्ज झील पर टी-20 क्रिकेट सीरीज खेली थी।
ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, सेंट मोरित्ज को शीतकालीन ओलंपिक खेलों का लंबे समय से पर्याय माना जाता रहा है। इस स्विस रिसॉर्ट ने 1928 और 1948 में दो बार विंटर ओलंपिक की मेजबानी की है। हालांकि, वर्ष 2018 में बर्फ से ढके इस स्थान पर स्कीइंग और स्केटिंग से कुछ बिल्कुल अलग देखने को मिला। आमतौर पर सामान्य वातावरण में खेला जाने वाला क्रिकेट बर्फ पर खेला गया। उस साल फरवरी में, सेंट मोरित्ज ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे अनोखे टूर्नामेंट में से एक की मेजबानी की। स्विस पहाड़ियों से घिरी सेंट मोरित्ज झील की जमी हुई सतह पर एक टी-20 सीरीज खेली गई।
यह झील काफी बड़ी है। इसके एक बार जम जाने पर, यह बाहरी स्पर्धाओं के लिए कुछ समय के लिए मैदान बन जाती है और लगातार अपनी बर्फ से ढकी सतह पर प्रतियोगिताओं और उत्सवों की मेजबानी करती है।
सेंट मोरित्ज आइस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे स्कार्फ, जैकेट और दस्तानों को पहने हुए रात में -20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने वाले तापमान में एक साथ आते हैं। ऐसी परिस्थितियों में क्रिकेट का यह मैदान क्रिकेटरों के लिए बिल्कुल नया था। लकड़ी के तख्तों पर चटाई बिछाई गई थी और बर्फ पर कृत्रिम घास की पिच बिछाई गई थी। खेलने के लिए गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया और क्रिकेट की बाकी चीजें वैसे ही रहीं, लेकिन स्पाइक्स की जगह स्पोर्ट्स जूतों का इस्तेमाल किया गया। स्टंप स्प्रिंग-लोडेड बेस पर लगे थे, जिससे गेंद लगने पर वे अपनी जगह से हिलने के बजाय मुड़ जाते थे। फिसलन भरे मैदान पर गेंद के किसी भी दिशा में फिसलने की वजह से क्षेत्ररक्षण करना बेहद मुश्किल रहा।
आठ और नौ फरवरी को दो टी-20 मैच खेले गए, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, लसिथ मलिंगा, ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, डेनियल वेटोरी और अन्य क्रिकेट दिग्गज शामिल हुए। सभी ने क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता का शानदार प्रदर्शन किया। कई लोगों के लिए, यह प्रतिस्पर्धा से कहीं अधिक ऐल्प्स की पहाड़ियों के बीच क्रिकेट के बिल्कुल नया अनुभव था।
मैच के बाद अफरीदी ने बताया था, "कई कपड़ों को पहने होने की वजह से जब मैं मैदान पर उतरा तो मुझे अपने हाथों में बल्ला महसूस नहीं हो रहा था। मेरे दोनों हाथों और पैरों में ठंड लग रही थी।"
उल्लेखनीय है कि आइस क्रिकेट विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन प्रतिवर्ष एस्टोनियाई शहर टालिन में किया जाता है। यह टूर्नामेंट जमी हुई हारकू झील पर खेला जाता है।
राम, राज
वार्ता
More News

पीएसएल से नाम वापस लेंगे मोती, वेल्लालगे को अपने साथ जोड़ सकते हैं लाहौर कलंदर्स

13 Mar 2026 | 5:37 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गुडाकेश मोती पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) से अपना नाम वापस ले सकते हैं, उन्हें लाहौर कलंदर्स ने अपने दल में शामिल किया था। भारत से घर वापस लौटने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज़ के बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा लीग से बाहर होने का निर्णय सामने आया है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद होने के चलते कोलकाता में फंसी हुई थी।.

see more..

जुलाई में गोवा में होगा अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7

13 Mar 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा का सूरज, रेत और शानदार नज़ारा जल्द ही अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के लिए मंच तैयार करेगा, क्योंकि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टेबल टेनिस लीग अपने सातवें ऐतिहासिक सीजन के लिए इस तट पर आ रही है। शहर-आधारित फ्रेंचाइजियां और दुनिया के कुछ बेहतरीन पैडलर गोवा के तटों पर उतरेंगे, और जुलाई 2026 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम को स्मैश, स्पिन और विश्व-स्तरीय मुक़ाबले के एक जीवंत अखाड़े में बदल देंगे।.

see more..

सीआईएसएफ ने जम्मू में ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर (खो-खो इवेंट) में डबल गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:42 PM

जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025–26 (खो-खो इवेंट) के दूसरे एडीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 12 मार्च तक ग्रीन फील्ड ग्राउंड, गांधी नगर, जम्मू में आयोजित की गई थी ।.

see more..

पैरा जैवलिन चैंपियन सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

13 Mar 2026 | 4:21 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत के दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा है कि वह 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की दिशा में काम कर रहे हैं; यह एक ऐसी दूरी है जिसे उनकी श्रेणी के किसी भी एथलीट ने अब तक हासिल नहीं किया है।.

see more..

लक्ष्मी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शॉट पुट में गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:15 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) क्लासरूम से लेकर थ्रोइंग सर्कल तक, एक टीचर लक्ष्मी ने एक यादगार पल रचा, जब उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं के शॉट पुट ऍफ़36/ऍफ़37/ऍफ़40 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सालों की कड़ी मेहनत और लगातार ट्रेनिंग को दिया।.

see more..