Friday, Mar 13 2026 | Time 20:10 Hrs(IST)
खेल


ईशा सिंह ने स्वर्ण और सम्राट राणा ने जीता कांस्य पदक

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) ओलंपियन ईशा सिंह ने बुधवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं के 10मी एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आज यहां भारत ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में महिलाओं की 10मी एयर पिस्टल में टीम स्वर्ण पदक और पुरुषों की स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। इसी के साथ दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित उनके पदकों की संख्या चार हो गई है।
एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता और पेरिस 2024 की ओलंपियन ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 239.8 अंकों के साथ दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। 21 साल की ईशा सिंह ने एशियन चैंपियनशिप 2024 में भी इसी वर्ग की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। चीनी ताइपे की चेंग येन-चिंग ने को 235.4 अंक के साथ रजत पदक, जबकि उनकी हमवतन यू ऐ-वेन ने 217.7 के साथ कांस्य पदक जीता।
विश्व की नंबर दो सुरुचि इंदर सिंह ने भी भारत को रेस में बनाए रखा, फाइनल में अधिकतर समय स्ट्राइकिंग डिस्टेंस के अंदर रहने के बाद 197.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मनु भाकर शुरुआती गिरावट के बाद सातवें स्थान पर रहीं। वह 25मी पिस्टल और 10मी मिश्रित टीम स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।
इससे पहले दिन में, सुरुचि सिंह (576 अंक) ने मनु भाकर (575) और ईशा सिंह (575) के साथ क्वालिफाइंग राउंड में भारत के शानदार प्रदर्शन की अगुवाई की, जिससे मेजबान टीम ने कुल 1726 के स्कोर के साथ टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
संयम ने क्वालिफाइंग राउंड में 584 के स्कोर के साथ टॉप किया, लेकिन वह केवल रैंकिंग पॉइंट्स के लिए मुकाबला कर रही थीं।
पुरुषों की 10मी एयर पिस्टल स्पर्धा में सम्राट राणा ने 220.3 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। राणा ने पहले कॉम्पिटिशन स्टेज में 49.6 से शुरुआत की और फाइनल के बीच के हिस्से में तेज रहे, उन्होंने 10.6, 10.8 और 10.3 का एक के बाद एक स्कोर करके खुद को मेडल की दौड़ में आराम से बनाए रखा। दूसरे स्टेज के दौरान उनके शॉट्स ने उन्हें हमवतन शरवन कुमार से आगे रहने में मदद की, जो आखिर में 198.6 के फाइनल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।
उज़्बेकिस्तान के व्लादिमीर स्वेचनिकोव ने 242.0 अंक के साथ स्वर्ण जीता, जबकि कजाकिस्तान के वालेरी राखिमजान को कुल 241.0 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
क्वालिफिकेशन राउंड में, सम्राट राणा (581), शरवन कुमार (578) और दुनिया के नंबर 2 वरुण तोमर (573) ने मिलकर कुल 1732 का स्कोर बनाया और टीम स्पर्धा में भारत के लिए रजत जीता।
राम,राज
वार्ता
More News

पीएसएल से नाम वापस लेंगे मोती, वेल्लालगे को अपने साथ जोड़ सकते हैं लाहौर कलंदर्स

13 Mar 2026 | 5:37 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गुडाकेश मोती पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) से अपना नाम वापस ले सकते हैं, उन्हें लाहौर कलंदर्स ने अपने दल में शामिल किया था। भारत से घर वापस लौटने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज़ के बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा लीग से बाहर होने का निर्णय सामने आया है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद होने के चलते कोलकाता में फंसी हुई थी।.

see more..

जुलाई में गोवा में होगा अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7

13 Mar 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा का सूरज, रेत और शानदार नज़ारा जल्द ही अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के लिए मंच तैयार करेगा, क्योंकि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टेबल टेनिस लीग अपने सातवें ऐतिहासिक सीजन के लिए इस तट पर आ रही है। शहर-आधारित फ्रेंचाइजियां और दुनिया के कुछ बेहतरीन पैडलर गोवा के तटों पर उतरेंगे, और जुलाई 2026 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम को स्मैश, स्पिन और विश्व-स्तरीय मुक़ाबले के एक जीवंत अखाड़े में बदल देंगे।.

see more..

सीआईएसएफ ने जम्मू में ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर (खो-खो इवेंट) में डबल गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:42 PM

जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025–26 (खो-खो इवेंट) के दूसरे एडीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 12 मार्च तक ग्रीन फील्ड ग्राउंड, गांधी नगर, जम्मू में आयोजित की गई थी ।.

see more..

पैरा जैवलिन चैंपियन सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

13 Mar 2026 | 4:21 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत के दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा है कि वह 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की दिशा में काम कर रहे हैं; यह एक ऐसी दूरी है जिसे उनकी श्रेणी के किसी भी एथलीट ने अब तक हासिल नहीं किया है।.

see more..

लक्ष्मी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शॉट पुट में गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:15 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) क्लासरूम से लेकर थ्रोइंग सर्कल तक, एक टीचर लक्ष्मी ने एक यादगार पल रचा, जब उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं के शॉट पुट ऍफ़36/ऍफ़37/ऍफ़40 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सालों की कड़ी मेहनत और लगातार ट्रेनिंग को दिया।.

see more..