Friday, Mar 13 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
खेल


महाराष्ट्र गर्ल्स और ओडिशा बॉयज वर्ग में चैंपियन बने

एमसीबी, 04 फरवरी (वार्ता) विश्व कैंसर दिवस पर जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कैंसर रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत 01 से 10 फरवरी तक चल रहे अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छिपछिपी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिला पीआरओ से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार,जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को कैंसर के कारणों, लक्षणों, रोकथाम एवं समय पर उपचार के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में बताया गया कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या तथा नशीले पदार्थों से दूरी अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। बालिकाओं को समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। एनीमिया की रोकथाम तथा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली पर भी चर्चा की गई।
परीक्षाओं के नजदीक होने को देखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा संतुलित खान-पान के लिए प्रोत्साहित किया गया। किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, 'चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलो' अभियान तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), नोनी सुरक्षा योजना, महतारी जतन, महिला कोष, कन्या विवाह योजना एवं पालना योजना के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
सारथी, प्रदीप
वार्ता
More News

पीएसएल से नाम वापस लेंगे मोती, वेल्लालगे को अपने साथ जोड़ सकते हैं लाहौर कलंदर्स

13 Mar 2026 | 5:37 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गुडाकेश मोती पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) से अपना नाम वापस ले सकते हैं, उन्हें लाहौर कलंदर्स ने अपने दल में शामिल किया था। भारत से घर वापस लौटने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज़ के बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा लीग से बाहर होने का निर्णय सामने आया है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद होने के चलते कोलकाता में फंसी हुई थी।.

see more..

जुलाई में गोवा में होगा अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7

13 Mar 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा का सूरज, रेत और शानदार नज़ारा जल्द ही अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के लिए मंच तैयार करेगा, क्योंकि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टेबल टेनिस लीग अपने सातवें ऐतिहासिक सीजन के लिए इस तट पर आ रही है। शहर-आधारित फ्रेंचाइजियां और दुनिया के कुछ बेहतरीन पैडलर गोवा के तटों पर उतरेंगे, और जुलाई 2026 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम को स्मैश, स्पिन और विश्व-स्तरीय मुक़ाबले के एक जीवंत अखाड़े में बदल देंगे।.

see more..

सीआईएसएफ ने जम्मू में ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर (खो-खो इवेंट) में डबल गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:42 PM

जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025–26 (खो-खो इवेंट) के दूसरे एडीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 12 मार्च तक ग्रीन फील्ड ग्राउंड, गांधी नगर, जम्मू में आयोजित की गई थी ।.

see more..

पैरा जैवलिन चैंपियन सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

13 Mar 2026 | 4:21 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत के दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा है कि वह 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की दिशा में काम कर रहे हैं; यह एक ऐसी दूरी है जिसे उनकी श्रेणी के किसी भी एथलीट ने अब तक हासिल नहीं किया है।.

see more..

लक्ष्मी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शॉट पुट में गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:15 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) क्लासरूम से लेकर थ्रोइंग सर्कल तक, एक टीचर लक्ष्मी ने एक यादगार पल रचा, जब उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं के शॉट पुट ऍफ़36/ऍफ़37/ऍफ़40 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सालों की कड़ी मेहनत और लगातार ट्रेनिंग को दिया।.

see more..