Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:55 Hrs(IST)
खेल


कोटा रेल मंडल के तकनीशियन घासीराम मीणा ने इंदौर मैराथन में हासिल किया प्रथम स्थान

कोटा, 05 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा स्थित माल डिब्बा मरम्मत कारखाना में कार्यरत तकनीशियन घासीराम मीणा ने इंदौर में एक फरवरी को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजाित 10 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में (40 से 50) आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रेलवे के कोटा मंडल के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता में घासीराम मीणा ने 10 किलोमीटर की दौड़ 37 मिनट 17 सेकंड में पूरी की। घासीराम मीणा वर्तमान में कोटा रेल मंडल के अंतर्गत माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 जनवरी को नागपुर में आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में भी घासीराम मीणा ने भाग लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया था।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

सुपर 8 में जगह बनाने उतरेगा श्रीलंका,ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के कगार पर

15 Feb 2026 | 4:33 PM

पल्लेकेले, 15 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के कगार पर है, जबकि श्रीलंका को सुपर 8 में जगह बनाने का मौका दिख रहा है, जब दोनों टीमें सोमवार शाम को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के हाई-स्टेक मुकाबले में भिड़ेंगी।.

see more..

इंग्लैंड को इटली से रहना होगा सतर्क

15 Feb 2026 | 4:23 PM

कोलकाता, 15 फरवरी (वार्ता) इंग्लैंड सोमवार को होने वाले ग्रुप सी मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूती के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की करने उतरेगा। वहीं नेपाल के खिलाफ जीत से उत्साहित इटली उलटफेर के इरादे से उतरेगी।.

see more..

लोकेश सत्यनाथन ने 8मी इनडोर लॉन्ग जंप का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया

15 Feb 2026 | 4:08 PM

फेएटविले (अमेरिका), 15 फरवरी (वार्ता) भारत के लोकेश सत्यनाथन शनिवार को अर्कांसस में टायसन इनविटेशनल 2026 में 8.01मी की ऐतिहासिक छलांग लगाकर इनडोर लॉन्ग जंप में आठ मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए।.

see more..

अरुंधति ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 133 पर समेटा

15 Feb 2026 | 3:57 PM

सिडनी, 15 फरवरी (वार्ता) अरुंधति रेड्डी (चार विकेट), रेणुका सिंह और श्री चरणी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने रविवार को टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 133 रन के स्कोर पर समेट दिया।.

see more..

भारत ए महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया

15 Feb 2026 | 3:06 PM

बैंकॉक, 15 फरवरी (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दिनेश वृंदा (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ए महिला टीम ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से रौंद दिया।.

see more..