Monday, Sep 7 2026 | Time 11:58 Hrs(IST)
खेल


जीत का 'चौका' ठोक श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत का "चौका" मार पूल ए से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 6-2 से मात दी।
श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 5-1 से हरा कर लीग दौर का अंत अपने चारों मैच जीत कर किया। विजेता टीम के पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उभरते फॉरवर्ड प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन शानदार गोल किए। श्लोक और हर्ष ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल लक्ष्मण ने किया।
अन्य मैचों में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 8-2 से शिकस्त दी। उसकी टीम के मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। खालसा कॉलेज के लिए विपिन ने तीन, मनीष और रिशुल ने दो-दो और मनीष कुमार ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए मोहित राणा और अग्रिम रैना ने एक-एक गोल किया।
इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने एसएलसी एलुमनी को 6-2 से मात दी। विजेता टीम के शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट के लिए पुलकित, शेखर, गुरमुख, ध्रुव, अर्श और चंद्रभूषण ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी की तरफ से डी एस जग्गी और पंकज ने एक-एक गोल किया।
राज
वार्ता
More News

दक्षिण अफ्रीका ने जीती त्रिकोणीय टी 20 सीरीज

06 Sep 2026 | 9:15 PM

विंडहोक, 06 सितम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रविवार को फ़ाइनल में 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को 18 ओवर में 157 रन पर निपटा दिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 29 गेंदों में 53 रन बनाने वाले जॉर्डन हर्मन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। .

see more..

गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने टेबल टॉपर अमेरिकन गैंबिट्स को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया

06 Sep 2026 | 9:03 PM

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) रविवार को बेंगलुरु में टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल, ग्लोबल चैस लीग (जीसीएल) में गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने फयेर्स अमेरिकन गैंबिट्स की जीत की लय को रोका, जबकि मौजूदा चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।.

see more..

जोविक ने एला को हराकर पहली बार यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई

06 Sep 2026 | 8:44 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) कोर्ट पर तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चले कड़े मुकाबले के बाद, इवा जोविक ने एलेक्जेंड्रा एला को 7-5, 3-6, 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई। यह उनके घरेलू ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अब तक का उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।.

see more..

भारत बनाम जापान मैच के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश

06 Sep 2026 | 8:07 PM

नयी दिल्ली, 06 सितम्बर (वार्ता) जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें चल रही हैं। जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।.

see more..

एन से-यंग ने खिताबी हैट्रिक लगाई, जेसन गुनावन ने अपना पहला बड़ा खिताब जीता

06 Sep 2026 | 6:47 PM

शेनझेन, 06 सितंबर (वार्ता) दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग ने रविवार को लगातार तीसरा चाइना मास्टर्स खिताब जीता। वहीं, हांगकांग, चीन के जेसन गुनावन ने वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में अपने पहले ही टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया।.

see more..