Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:54 Hrs(IST)
खेल


पीएपी क्रिकेट टीम ने पहला इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

जालंधर, 05 फरवरी (वार्ता) पीएपी क्रिकेट टीम ने सेंट्रल स्पोर्ट्स ऑफिस पंजाब पुलिस को हराकर पहला इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था और लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए। टूर्नामेंट के मुकाबलों में जीत जीत दर्ज करते हुए सेंट्रल स्पोर्ट्स ऑफिस, पंजाब पुलिस और पीएपी क्रिकेट टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने रोमांचक फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पीएपी क्रिकेट टीम ने पहले इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। इस मौके पर सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
पंजाब सरकार के एंटी-ड्रग कैंपेन ‘युद्ध नशे विरूद्ध’ और 'वॉर ऑन गैंगस्टर्स' ऑपरेशन में व्यस्त पंजाब पुलिस का मनोबल बनाए रखने के लिए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर एम.एफ. फारूकी के प्रयासों के तहत पहला इंटर रेंज पंजाब पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट पीएपी ग्राउंड, जालंधर में आयोजित किया गया ।
ठाकुर.श्रवण राम
वार्ता
More News

सुपर 8 में जगह बनाने उतरेगा श्रीलंका,ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के कगार पर

15 Feb 2026 | 4:33 PM

पल्लेकेले, 15 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के कगार पर है, जबकि श्रीलंका को सुपर 8 में जगह बनाने का मौका दिख रहा है, जब दोनों टीमें सोमवार शाम को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के हाई-स्टेक मुकाबले में भिड़ेंगी।.

see more..

इंग्लैंड को इटली से रहना होगा सतर्क

15 Feb 2026 | 4:23 PM

कोलकाता, 15 फरवरी (वार्ता) इंग्लैंड सोमवार को होने वाले ग्रुप सी मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूती के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की करने उतरेगा। वहीं नेपाल के खिलाफ जीत से उत्साहित इटली उलटफेर के इरादे से उतरेगी।.

see more..

लोकेश सत्यनाथन ने 8मी इनडोर लॉन्ग जंप का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया

15 Feb 2026 | 4:08 PM

फेएटविले (अमेरिका), 15 फरवरी (वार्ता) भारत के लोकेश सत्यनाथन शनिवार को अर्कांसस में टायसन इनविटेशनल 2026 में 8.01मी की ऐतिहासिक छलांग लगाकर इनडोर लॉन्ग जंप में आठ मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए।.

see more..

अरुंधति ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 133 पर समेटा

15 Feb 2026 | 3:57 PM

सिडनी, 15 फरवरी (वार्ता) अरुंधति रेड्डी (चार विकेट), रेणुका सिंह और श्री चरणी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने रविवार को टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 133 रन के स्कोर पर समेट दिया।.

see more..

भारत ए महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया

15 Feb 2026 | 3:06 PM

बैंकॉक, 15 फरवरी (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दिनेश वृंदा (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ए महिला टीम ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से रौंद दिया।.

see more..