Wednesday, Apr 15 2026 | Time 08:55 Hrs(IST)
खेल


दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करन का फैसला किया।
आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर ने कहा हमने पिछले दो मैचों में चेज़ करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और यह एक ताजा विकेट है। बारिश हुई है; इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी कर विकेट को देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर स्कोर को चेज़ करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं।
वहीं गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब कंडीशंस को समझने के बारे में है, हमारी ओपनिंग साझेदारी अच्छी है (साई सुदर्शन के साथ) और उम्मीद है, हम बोर्ड पर अच्छे रन बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है कुमार कुशाग्र मेरी जगह बाहर बैठेंगे, शेष पिछले मैच वाली टीम है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस (एकादश):- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।
राम
वार्ता
More News

मयंक अब मैच फ़िट, आरसीबी के ख़िलाफ़ मिल सकता है मौक़ा

14 Apr 2026 | 9:50 PM

बेंगलुरु,14 अप्रैल (वार्ता) दो साल पहले बेंगलुरु में ही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी तेज़ रफ़्तार और आक्रामक गेंदबाज़ी को दुनिया के सामने पहली बार पेश किया था। स्पीड गन 156.7 kph तक पहुंची थी और मयंक ने एक के बाद एक कई बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाला था। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी उन पर तुरंत ध्यान दिया और कुछ महीनों बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी मिल गया।.

see more..

चेन्नई ने कोलकाता को दी 193 रन की चुनौती

14 Apr 2026 | 9:37 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

मथुरा ब्रज स्टार ने जीता यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सत्र का खिताब

14 Apr 2026 | 9:30 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (वार्ता) मथुरा ब्रज स्टार ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से पराजित किया।.

see more..

स्थानीय खिलाड़ी विशेष शर्मा ने पहले दिन बनाई एक शॉट की बढ़त

14 Apr 2026 | 8:15 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) हैदराबाद के 19 वर्षीय विशेष शर्मा ने सात अंडर 65 का शानदार स्कोर.

see more..