Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:01 Hrs(IST)
खेल


लक्ष्य सेन पहले राउंड में बाहर, सिंधु दूसरे दौर में

निंगबो, 08 अप्रैल (वार्ता) भारत के टॉप पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी, लक्ष्य सेन, बुधवार को चीन के निंगबो में आयोजित बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 से जल्दी ही बाहर हो गए जबकि पी वी सिंधु ने दूसरे दौर में जगह बना ली।
ऑल इंग्लैंड ओपन के रनर-अप और पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज़ लक्ष्य सेन, हांगकांग (चीन) के दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी ली चेउक यियू से 21-12, 21-19 से हार गए।
पहले गेम में बहुत कम चुनौती देने के बाद, लक्ष्य सेन ने दूसरे गेम में ज़ोरदार वापसी की। उन्होंने 16-16 और फिर 19-19 पर स्कोर बराबर किया, लेकिन आखिर में निर्णायक पलों में पिछड़ गए और पहले ही राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गए। उन्होंने मैच की शुरुआत तो शानदार की और पहला गेम भी जीता, लेकिन आखिर में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से 18-21, 21-9, 21-19 से हार गए।
हालांकि, भारत के आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली। उन्होंने चीन के दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी और पांचवीं वरीयता प्राप्त ली शि फेंग को 21-13, 21-16 से हराकर चौंका दिया। मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन ली शि फेंग ने मैच की शुरुआत तो तेज़ की, लेकिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने भी पूरी तैयारी के साथ जवाब दिया और स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया।
यूएस ओपन 2025 के चैंपियन आयुष शेट्टी ने इसके बाद मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी को पछाड़ते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह से आगे बढ़ा, जिसमें ओलंपियन ली शि फेंग ने शुरुआत में बढ़त बनाए रखी। हालांकि, आयुष शेट्टी ने 13-13 पर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी गति बढ़ाई और लगातार छह अंक हासिल करते हुए 51 मिनट में ही मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे राउंड में उनका मुकाबला चीनी ताइपे के ची यू-जेन से होगा। विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता एच.एस. प्रणय भी वियतनाम के गुयेन हाई डांग को 24-22, 21-12 से हराकर पुरुषों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में आयुष शेट्टी के साथ शामिल हो गए।
इस बीच, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग के खिलाफ महिलाओं के एकल वर्ग का अपना पहला मैच 15-21, 21-11, 21-19 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
मालविका बंसोड़ और तन्वी शर्मा, दोनों ही अपने-अपने पहले दौर के मैच सीधे गेम में हार गईं।
राज
वार्ता
More News

मयंक अब मैच फ़िट, आरसीबी के ख़िलाफ़ मिल सकता है मौक़ा

14 Apr 2026 | 9:50 PM

बेंगलुरु,14 अप्रैल (वार्ता) दो साल पहले बेंगलुरु में ही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी तेज़ रफ़्तार और आक्रामक गेंदबाज़ी को दुनिया के सामने पहली बार पेश किया था। स्पीड गन 156.7 kph तक पहुंची थी और मयंक ने एक के बाद एक कई बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाला था। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी उन पर तुरंत ध्यान दिया और कुछ महीनों बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी मिल गया।.

see more..

चेन्नई ने कोलकाता को दी 193 रन की चुनौती

14 Apr 2026 | 9:37 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

मथुरा ब्रज स्टार ने जीता यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सत्र का खिताब

14 Apr 2026 | 9:30 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (वार्ता) मथुरा ब्रज स्टार ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से पराजित किया।.

see more..

स्थानीय खिलाड़ी विशेष शर्मा ने पहले दिन बनाई एक शॉट की बढ़त

14 Apr 2026 | 8:15 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) हैदराबाद के 19 वर्षीय विशेष शर्मा ने सात अंडर 65 का शानदार स्कोर.

see more..