Sunday, May 10 2026 | Time 00:46 Hrs(IST)
खेल


रजत पाटीदार का अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये आठ विकेट पर 201 रन

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (वार्ता) कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
18वें ओवर में संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। विकेट गिरते रहने के बावजूद आरसीबी ने रनों की रफ्तार को बनाये रखा और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे।
आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

भारत की 9 मुक्केबाज़ अलग-अलग भार वर्गों में फ़ाइनल में

09 May 2026 | 9:37 PM

ताशकंद, 09 मई (वार्ता) भारत की अंडर-15 लड़कियों ने एशियन बॉक्सिंग अंडर 15 और अंडर 17 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफ़ाइनल में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। ताशकंद में अपने शानदार खेल की बदौलत नौ मुक्केबाज़ फ़ाइनल में पहुँच गईं।.

see more..

गिल और सुदर्शन के अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने बनाये चार विकेट पर 229 रन

09 May 2026 | 9:22 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (84) और साई सुदर्शन (55) शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया।.

see more..

नैनीताल के ऐतिहासिक ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें लेंगी हिस्सा

09 May 2026 | 8:07 PM

नैनीताल, 09 मई (वार्ता) उत्तराखंड में झीलों की नगरी नैनीताल में एक बार फिर हॉकी का रोमांच लौटने जा रहा है। लंबे अंतराल और व्यवधानों के बाद अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भव्य अंदाज में किया जाएगा। .

see more..