Monday, May 18 2026 | Time 08:42 Hrs(IST)
खेल


घाना प्रीमियर लीग के खिलाड़ी की टीम बस पर हुए सशस्त्र हमले में मौत

अकरा, 13 अप्रैल (वार्ता) घाना फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) ने सोमवार को कहा कि घाना प्रीमियर लीग क्लब बेरेकुम चेल्सी के मिडफील्डर डोमिनिक फ्रिम्पोंग की टीम बस पर हुए एक सशस्त्र हमले में मौत हो गई।
जीएफए ने आज बताया कि रविवार के मैच के बाद बेरेकुम चेल्सी, घाना के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित समरेबोई से अपने घरेलू बेस बोनो क्षेत्र की ओर लौट रही थी, तभी सशस्त्र लोगों ने बस पर हमला कर दिया।
घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने बेरेकुम चेल्सी एफसी के खिलाड़ी डोमिनिक फ्रिम्पोंग के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जीएफए इस बेहद मुश्किल समय में डोमिनिक के परिवार, उनके साथियों, तकनीकी कर्मचारियों, प्रबंधन और बेरेकुम चेल्सी से जुड़े सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता है।
जीएफए ने कहा कि वह घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा करने वाले क्लबों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा।
राम
वार्ता
More News

सिनर ने जीता इटैलियन ओपन, करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा

17 May 2026 | 10:49 PM

रोम, 17 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर रविवार को 1976 में एड्रियानो पनाटा के बाद पहले इटैलियन ओपन चैंपियन बने, जब उन्होंने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य

17 May 2026 | 9:30 PM

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) ध्रुव जुरेल (53), कप्तान रियान पराग (51) और वैभव सूर्यवंशी (46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..