Monday, May 18 2026 | Time 08:20 Hrs(IST)
खेल


मचेके को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पहली बार टीम में मिली जगह

प्रिटोरिया, 13 अप्रैल (वार्ता) टेबोगो माचेके को भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम में शामिल किया है। उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
लॉरा वोल्वार्डट की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने घर पर भारत के साथ 17 से 27 अप्रैल तक होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों की टीम का ऐलान किया है। टीम में अधिकतर पुराने खिलाड़ी ही शामिल हैं। टीम में टाइटन्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ टेबोगो ने चोटिल कराबो मेसो को जगह मिली है, जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर एलिज-मारी मार्क्स ने तेज़ गेंदबाज मसाबाटा क्लास की जगह टीम में वापसी की है। न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम में केवल यही दो बदलाव किए गए हैं। टीम के ऐलान के साथ ही, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव की पुष्टि की है। बल्लेबाजी कोच बाकियर अब्राहम, फ़ील्डिंग कोच बोंगानी नडाबा और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच जेन वेबस्टर 2025-26 सीजन के आखिर में अपने कॉन्ट्रैक्ट पूरे होने के बाद टीम छोड़ देंगे। उनकी जगह कुछ समय के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के तौर पर टुमी मासेकेला, बल्लेबाज़ी कोच के तौर पर एंड्रयू पुटिक और फील्डिंग कोच के तौर पर मडुडुज़ी मभाथा को टीम में शामिल किया जाएगा।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए घोषित दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम इस प्रकार है:- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, टैज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ़्टा, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायन।
टीम और सीरीज के बारे में मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा, “यह सच में बहुत कम समय का ब्रेक है, लेकिन अपने घर पर भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज हमेशा खास होगी। इस दौरे के लिए टीम लगभग वही है। न्यूजीलैंड के हालिया दौरे पर हमने एक टीम के तौर पर अपने बारे में बहुत कुछ सीखा है, वहीं हम मैदान पर वापस लौटने और हर मैच और ट्रेनिंग सेशन के साथ आगे बढ़ने और बेहतर होने की अपनी चाहत दिखाने के लिए भी बहुत उत्साहित हैं। हम एलिज-मारी और टेबोगो का टीम में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि T20 वर्ल्ड कप की ओर हमारी यात्रा जारी रहते हुए वे टीम में कैसे योगदान देती हैं।
राम
वार्ता
More News

सिनर ने जीता इटैलियन ओपन, करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा

17 May 2026 | 10:49 PM

रोम, 17 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर रविवार को 1976 में एड्रियानो पनाटा के बाद पहले इटैलियन ओपन चैंपियन बने, जब उन्होंने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य

17 May 2026 | 9:30 PM

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) ध्रुव जुरेल (53), कप्तान रियान पराग (51) और वैभव सूर्यवंशी (46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..