Monday, May 18 2026 | Time 09:01 Hrs(IST)
खेल


कृष्ण के निर्णायक गोल से गोरखपुर राउडीज़ फाइनल में, मथुरा ब्रज स्टार से होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ, 13 अप्रैल (वार्ता) कृष्ण के अंतिम क्षणों में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत गोरखपुर राउडीज़ ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के रोमांचक मुकाबले में नोएडा ब्लास्टर्स को 27-26 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गोरखपुर ने चौथी जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
अब मंगलवार शाम चार बजे खिताबी मुकाबले में गोरखपुर राउडीज़ का सामना मथुरा ब्रज स्टार से होगा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में लीग का आयोजन किया जा रहा है।
दूसरे मुकाबले में मथुरा ब्रज स्टार ने काशी किंग्स को 31-24 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। मथुरा और काशी, दोनों टीमों की तीन-तीन जीत रहीं, लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर मथुरा को फाइनल का टिकट मिला। गोरखपुर और नोएडा के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले हॉफ तक गोरखपुर 15-14 से आगे था। अंतिम एक मिनट में दोनों टीमें 25-25 और फिर 26-26 की बराबरी पर थीं। मैच समाप्ति से 25 सेकंड पहले कृष्ण ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर गोरखपुर को जीत दिला दी।
गोरखपुर के लिए मोहम्मद शूजा ने सर्वाधिक सात गोल किए। सुनील ने छह, दीपक ने पांच, पवन ने चार और शाहरुख ने दो गोल दागे। गोलकीपर विवेक पाण्डेय ने भी कई शानदार बचाव किए। नोएडा ब्लास्टर्स की ओर से मनकेश ने सात, जबकि मिंटू, तविया और तौसीफ ने पांच-पांच गोल किए।
प्रदीप
वार्ता
More News

सिनर ने जीता इटैलियन ओपन, करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा

17 May 2026 | 10:49 PM

रोम, 17 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर रविवार को 1976 में एड्रियानो पनाटा के बाद पहले इटैलियन ओपन चैंपियन बने, जब उन्होंने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य

17 May 2026 | 9:30 PM

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) ध्रुव जुरेल (53), कप्तान रियान पराग (51) और वैभव सूर्यवंशी (46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..