Monday, May 18 2026 | Time 09:40 Hrs(IST)
खेल


अहमदाबाद के बजाय चेन्नई में खेला जाएगा जीटी और सीएसके का मैच

मुम्बई 13 अप्रैल (वार्ता) अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण इस दिन अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है।
यह मुक़ाबला अब 26 अप्रैल को ही खेला जाएगा। इस मैच को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ़्ट कर दिया गया है। यह मुक़ाबला दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। वहीं 21 मई को पहले चेन्नई में खेला जाने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाएगा जो कि शाम के साढ़े सात बजे शुरू होगा।
आईपीएल 2026 में सीएसके ने फिलहाल चार में से एक मुकाबले में जीत हासिल किया है, वहीं जीटी ने अब तक चार में से दो में जीत और दो में हार झेली है।
सीएसके मंगलवार को केकेआर की मेजबानी करेगी जबकि जीटी 17 अप्रैल को अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
राम
वार्ता
More News

सिनर ने जीता इटैलियन ओपन, करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा

17 May 2026 | 10:49 PM

रोम, 17 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर रविवार को 1976 में एड्रियानो पनाटा के बाद पहले इटैलियन ओपन चैंपियन बने, जब उन्होंने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य

17 May 2026 | 9:30 PM

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) ध्रुव जुरेल (53), कप्तान रियान पराग (51) और वैभव सूर्यवंशी (46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..